23 फ़रवरी : मधुबनी की प्रमुख ख़बरें

0
swatva samachar

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया नेहरू युवा केन्द्र ने

मधुबनी : बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत मधुबनी जिले के जयनगर ने जागरूकता अभियान चला कर लोगों में जन-जागरूकता फैलाई गई। जिसमे दिप प्रजवल्लन कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया गया।जिसमे नेहरू युवा केन्द्र, मधुबनी एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार सह बजरंग युवा क्लब(उछाल), कबीर महिला मंडल(जयनगर), जागृति महिला मंडल(बरही), आजाद युवा क्लब(बरही) के द्वारा संयुक्त रूप से जयनगर के कबीर कुटीर कुटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष कुमार ने किया।

वहीं, मंच संचालन प्रमोद कुमार ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर सुनील कुमार थे। जिन्होंने कहा कि आज हमारे समाज मे बेटी को उपेक्षित देखा जाता था, पर अब माहौल में बदलाव हुआ है। हालांकि अभी इस पहलू पर सुधार की बहुत गुंजाइश है और इसको हमलोग दूर करके रहेंगे।उन्होंने कहा कि बहुत जगह आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है। भ्रूण हत्याएं कर दी जाती है। पर अब लोग इस मामले पर अधिक सजग हुए हैं,और अब बेटे-बेटियों के बीच का फर्क काफी कम हुआ है।

swatva

इस मौके पर मीरा कुमारी(जयनगर अध्यक्ष, नेहरू युवा केन्द्र), अभिषेक कुमार, कुलदिप पासवान(पूर्व अध्यक्ष, नेहरू युवा केन्द्र,जयनगर), निशा कुमारी, नेहा कुमारी एवं अन्य कई सदस्य मौजूद थे।साथ ही साथ इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं एवं बच्चे-बचियाँ मौजूद थी।

भारत बंद मधुबनी जिले मे बेअसर, जन-जीवन रहा सामान्य

मधुबनी : भीम आर्मी द्वारा आहूत आज की बंदी मधुबनी जिले में बेअसर दिखा।जिले के हर प्रखंड ओर शहरों में बंद का असर नहीं दिखाई दिया। आम जन-जीवन सामान्य दिखाई पड़ी वहीं यातायात भी सामान्य तरीके से परिचालित रहा। वहीं बात करे सड़क जाम या चक्का जाम की तो एक भी कार्यकर्ता सड़क और दिखाई नही दिए साथ ही साथ जुलुस या प्रदर्शन करते हुए इनके कोई नेता नजर आए।

जयनगर रेलवे स्टेशन प्रबंधक राजेश मोहन मल्लिक ने बताया कि कहीं से भी ऐसी कोई ट्रैन रोकने की घटना ज्ञात नही हुई है, ओर ना ही कोई प्रदर्शनकारी स्टेशन परिसर में दिखाई दिए है।वहीं शहरों की बात कहें तो कहीं भी ऐसा कुछ देखने को नही मिला। आज का दिन रविवार होने के कारण जो आम दुकानदारों की बंदी होती है, बस वही दिखाई दिया।

बिहार राज्य विद्यालय मिड-डे मील रसोइया संघ जारी है अनिश्चितकालीन धरना

मधुबनी : मधुबनी जिले में बिहार राज्य विद्यालय मिड-डे मील रसोइया संघ के बैनर तले धरना आज भी जारी रहा। जिले के जयनगर प्रखंड में इस धरने की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी कर रही है। जहाँ मोके पर पहुंचे स्थानीय राजद विधायक ने इनकी मांगों का समर्थन किया ओर उन्होंने कहा कि सरकार को इनकी मांगें जल्द मान कर इनका धरना समाप्त करवाना चाहिए।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण दास ने एक अपने मांगों का एक मांगपत्र भी विधायक सीताराम यादव को सौंपा और जल्द से जल्द मांगों के पूरा करवाने को कहा।रसोइया संघ के अध्यक्ष भोगेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार को पहले भी हमने पत्राचार के माध्यम से बताया था, कि हमारी कुछ जरूरी ओर बुनियादी मांगें है, जिनको ध्यान देकर पूरा करने की जरुरत है। पर सरकार के इस उपेक्षा के कारण हमारी स्तिथि बद से बदतर होती जा रही है।

इसलिए हमलोगों ने अनिश्चितकालीन धरना देने पर विवश हो गए हैं।। वहीं, जिला संयोजक भगति गोहीवार ने बताया कि पहले प्रखंड फिर जिला मुख्यालय उसके बाद राज्य में भी धरना-प्रदर्शन का कार्य हम करेंगें। अगर तब भी सरकार हमारी मांगों को नही मानेगी, तो हम सदन का ओर सरकार को घेरने का कार्य करेंगें।

इनकी प्रमुख मांगे निम्न हैं:-

1). हमारे द्वारा 12 महीने कार्य के बावजूद 10 महीने का मेहनताना देना बंद करें ।
2). मानदेय 1500 से बढ़ाने का कार्य करें।
3). जितने भी रसोइये कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, उनको विभागीय स्तर पर बहाल कर पक्की नौकरी देने का कार्य किया जाए ।
4). वेतन का भुगतान सही समय पर हो।
5). मध्याह्न भोजन योजना को एन०जी०ओ० से मुक्त किया जाए।
6). सभी आयु वर्ग के रसोइयों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
इस मौके पर जिला संयोजक भगति गोहीवार, प्रखंड अध्यक्ष सीता देवी, भोगेन्द्र यादव, शत्रुघ्न मंडल, राजकुमार राम, लीला देवी, फूलो देवी, सोहगिया देवी, मंजू देवी, रंजू देवी, प्रमीला देवी, सुनीता देवी एवं अन्य सैकड़ों की संख्या में रसोइये मौजूद थे।

मानव आकृति से नहीं बल्कि प्रकृति से सच्चा मनुष्य बन सकते है:- चंचल जी महाराज

मधुबनी : किसी भी जीव के जीवन में परम सुख-शांति तब संभव है जब श्रद्धा तथा विश्वास के पथ से जीवन यात्रा हो। उक्त बातें प्रखंड के खिरहर गांव स्थित धरोहर नाथ महादेव स्थान में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन अयोध्या के सुर संगीत धाम से आए पूज्य बक्सर वाले मामाजी के परम शिष्य युगल किशोर शरण श्री चंचल जी महाराज ने कही। आगे उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का जन्म विश्वास स्वरुप भगवान शिव एवं श्रद्धा स्वरूपा माता पार्वती के दिव्य मंगलमय मिलन के उपरांत हुआ है।

भगवान का अवतार मूल रुप से धर्म को विश्व में प्रतिस्पर्धा के हम सब कलिमल ग्रसित विमुढ जीवों को सत्य की मार्ग पर चलने का संदेश देता है। श्रीराम कथा हम सभी प्राणियों के जीवन कि एक सत्य घटित कथा है, जो कि तुलसी दास जी महाराज ने श्रीराम चरित्र मानस के माध्यम से बताने का कार्य भी किया है । इसलिए प्रत्येक मानव इसे श्रवण करके अपने अंदर मानवता एवं मनुष्यता लाने का कार्य करे। चंचल महाराज के कहा कि मानव आकृति से नहीं, बल्कि प्रकृति से हि सच्चा मनुष्य बन सकता है इसलिए हम सभी को सच कि राह पर चलना चाहिए।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विश्वास आत्मा का सहज धर्मं है, जो अजन्मा है। लेकिन श्रदा हमारे भावनाओं के अनुरूप जन्म लेती है।

इस नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा को सुनने हजारों की संख्या में श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं, भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। हरलाखी प्रखंड के खिरहर गांव स्थित धरोहर नाथ महादेव मंदिर में श्रीराम भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा कि तैयारी जोर शोर से चल रही है।

जानकारी देते हुए आयोजन कमिटी के अध्यक्ष मिथिला प्रसाद, उपाध्यक्ष युगल किशोर चौधरी, महासचिव डाॅ० मनोज कुमार झा, कोषाध्यक्ष विजय किशोर चौधरी व जटा शंकर झा ने बताया कि भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत रुप से आगामी 24 फरवरी को भगवान की जलाभिषेक से शुरुआत होगी। इसके दुसरे दिन अन्नाधिवास, तिसरे दिन पुष्पाधिवास चौथे दिन महा औषधि स्नान एवं नगर भ्रमण उसी दिन शाम में सैयधिवास के अगले दिन अथार्त 28 फरवरी को विधिवत भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की प्रतिमा का स्थापना मंत्रोचार के साथ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन समस्त ग्रामीणों की सहयोग से हो रही है। इस दौरान नौ दिवसीय कथा का भी आयोजन चल रही है। इस आयोजन से पुरे इलाके में भक्तिमय का माहौल कायम है। इस मौके पर आयोजन कमिटी के राम दयाल साह, सुधीर चौधरी, संजय भगत, राज किशोर राय, विशे ठाकुर, शिवेन्द्र कुमार चौधरी, कुमार रवि शंकर, सुनील चौधरी सहित अन्य कमिटी के लोग मौजूद थे।

शिक्षकों के हड़ताल का स्थानीय विधायक ने किया समर्थन, कहा इनकी मांगें जायज

मधुबनी : बिहार राज्य संघर्ष समिति के आवाहन पर 17फरबरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी प्रखंड संसाधन केंद्र, जयनगर पर जारी है। जयनगर प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, मंच संचालन रामयतन कुमार कर रहे हैं। स्थानीय राजद विधायक सीताराम यादव ने धरनास्थल पर जाके शिक्षकों के मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक मांग के समर्थन में शिक्षक डटे रहे, सरकार को इनकी सारी जायज मांगें पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि इनकी सभी मांगें जायज है, ओर सरकार को चाहिए कि जल्द इनकी सभी मांगें पूरी करनी चाहिए। समान काम का समान वेतन की मांग शिक्षकों की जायज है, ओर ये पूरी होनी ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि पटना में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज ओर वाटर केनन से हमला निंदनीय है, हम इस व्यवहार की घोर निंदा करते हैं। शिक्षक भगवान के समान होते हैं, ओर इनपर इस तरह का हमला बर्दाश्त नही किया जाएगा। बिहार सरकार को चाहिए कि जल्द ही इनसे वार्ता कर इनकी सभी मांगों को मानते हुए ये हड़ताल खत्म करवाना चाहिए।

इस मौके पर बैद्यनाथ यादव, डॉ० धनिकलाल यादव, रामयतन महतो, अंकित कुमार, लोकेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, पांडव यादव, राजकिशोर यादव, किशोर कुमार पाल, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार यादव एवं अन्य सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए युवाओं ने किया पौधारोपण

मधुबनी : मधुबनी जिला के जयनगर शहर में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा प्रत्येक रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया जाता है। इसी कड़ी में इस रविवार को सशस्त्र सीमा बल 48वीं वाहिनी सीमांत चौकी देवधा, जयनगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे जैसे आम, जामुन, लीची, पीपल, महोगनी इत्त्यादि पौधे का रोपण किया गया।

इस अवसर संजीव कुमार (ASI/GD) कमांडेंट ने कहा की धरती को हरा भरा रखने के लिए पेड़ पौधों का खास महत्व है, इससे हमे ऑक्सीजन प्राप्त होती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन भी बना रहता है।पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा जो पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है, जो पर्यावरण के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर डीपीएस स्कूल के उप-निर्देशक रागिनी चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए एवं उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस अवसर पर मॉर्निंग वॉक के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि मॉर्निंग वॉक टीम के द्वारा लगभग 08 महीनों से यह पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है, और आगे भी चलता रहेगा।

उन्होंने कहा पेड़ों को हरा सोना भी कहा जाता है, क्योंकि यह बहुत मूल्यवान सम्पदा है। धरती पर जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ ही है। हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं में पेड़ों का बहुत महत्व है। पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं। वृक्ष लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे। मनुष्य द्वारा निकाली गयी जहरीली कार्बनडाइ ऑक्साइड को वृक्ष स्वयं शोषित कर जीवन दायी ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना, पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य हैं।

इस अवसर पर जयनगर देवधा के संजीव कुमार (ASI/GD) कमांडेंट, चंदन कुमार ठाकुर (HC/GD), डीपीएस स्कूल,जयनगर के उप-निर्देशक रागिनी चौधरी, पप्पू कुमार पूर्वे, दीपक सिंह, संतोष कुमार शर्मा, मनीष कुमार रोहिता, रवि कुमार गुप्ता, सोनू कुमार साह, कन्हैया कुमार, चंदन चौहान, विग्नेश आर, शिवनंदन, धर्मेश कुमार, राजेंद्र कुमार, मीनाक्षी कुमारी, शिव कुमार सिंह, साक्षी कुमारी, अमर सिंह, हर्ष कश्यप, हर्षवर्धन, प्रिंस, पंकज, नवीन, राजू सहित अन्य स्कूली बच्चों के अलावा दर्जनों एसएसबी के जवान एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

प्रमोशन मे आरक्षण को बचाने एवं सीएए, एनआरसी, एनपीआर को हटाने की मांग को लेकर भीम आर्मी के द्वारा आहत बंद का रहा मिलाजुला असर

मधुबनी : मधुबनी जिला मे प्रमोशन में आरक्षण को बचाने एवं सीएए, एनआरसी, एनपीआर को हटाने की मांग को लेकर भीम आर्मी के द्वारा आहूत भारत बंद को सफल बनाने के लिए मधुबनी जिला मुख्यालय में हजारों लोगों ने भाग लिया।

भीम आर्मी के द्वारा आयोजित भारत बंद को मधुबनी जिला में छात्र संघर्ष समिति, छात्र राजद, युवा राजद, परिसंघ ने पूर्ण रूप से समर्थन किया। मधुबनी में बंद का नेतृत्व भीम आर्मी प्रदेश महासचिव संजय पासवान, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज पासवान, छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष यादव, छात्र राजद जिला अध्यक्ष विपिन यादव एवं परिसंघ जिला अध्यक्ष बलराम पासवान ने संयुक्त रूप से किया।

मधुबनी बंद को सफल बनाने के लिए अंबेडकर छात्रावास पर सुबह ही हजारों लोग जमा होकर प्रदर्शन करते हुए मीना बाजार, चाभच्चा चौक, शंकर चौक, तिलक चौक होते हुए स्टेशन चौराहा पर पहुंचा और स्टेशन चौराहा को जाम कर दिया। उसके बाद वहां सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज पासवान ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा की देश में मोदी सरकार भारतीय संविधान को छेड़छाड़ कर एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी के अधिकार में लगातार कटौती कर रही है। मोदी सरकार एक खास वर्ग एवं चुनिंदा अमीर लोगों के लिए काम कर रही है। पदोन्नति में एससी एसटी ओबीसी को आरक्षण मोदी सरकार के मौन समर्थन से सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा समाप्त कर दिया गया है। सभी सरकारी विभाग को बारी बारी से अपने उद्योगपति दोस्त के हाथों बेचा जा रहा है। देश में रोजगार लगभग समाप्त हो गया है। करोड़ों युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। देश का जीडीपी सबसे निम्न स्तर पर पहुंच चुका है ।

सभी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए देश में सीएए, एनआरसी, एनपीआर जैसे काला कानून देश की जनता पर जबरदस्ती थोप दिए हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार देश में अमन चैन भाई चारा को समाप्त करना चाह रही है। इसीलिए जब तक इन तमाम काला कानून को नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा वापस नहीं लिया जाता है, तब तक लगातार आंदोलन होता रहेगा।

डाॅ० कन्हैया की जनसभा होगी ऐतिहासिक, देश में काला कानून नहीं चलेगा:-पूर्व विधायक

मधुबनी : रॉकी को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक कामरेड राम नरेश पाण्डेय ने कहा की डाॅ० कन्हैया की जनसभा होगी ऐतिहासिक। पटना के गांधी मैदान में आगामी 27 फरवरी को संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ जनसभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर प्रखंड के उमगांव स्थित भाकपा कार्यालय परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता फुलहर पंचायत के पूर्व मुखिया रामचन्द्र महतो ने की। मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व विधायक काॅमरेड राम नरेश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने पुरे देश में काला कानून लागू कर दिया है, जिससे हमारे संविधान खतरे में है।

इस देश को धर्म के नाम पर बांटने वाला कानून नहीं चलेगा। यह कानून सभी नागरिकों को संदेह के घेरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि हरलाखी से करीब पांच हजार लोग उक्त सभा में भाग लेकर डाॅ० कन्हैया कुमार की सभा को ऐतिहासिक बनाने का काम करेगी, और जबतक केन्द्र सरकार काला कानून को वापस नहीं लेगी तबतक संवैधानिक रुप से यह आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सह भाकपा नेता राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ बालाजी, अंचल मंत्री बिल्टू प्रसाद महतो, सत्यदेव साह,विशौल मुखिया मदन राम, श्याम पूर्वे, सूर्यदेव महतो, राम सोगारथ ठाकुर, शशि कांत मिश्र, गिरेन्द्र प्रसाद राय, रमन चौधरी, मुकेश पाण्डेय, शोभाकांत झा एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्वर्ण व्यवसाई  को मारी गोली

मधुबनी : बिहार के मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई की दिन दहाड़े गोली मर दी।  घटना राजनगर थाना के भगवानपुर के पास की  है। दो बाइक पर सवार हथियार बंद अपराधियों ने श्रवण कुमार को गोली मारकर लाखों के जेवरात लूट लिए।

राजनगर अस्पताल में श्रवण कुमाक की प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर को देखते हुए चिकित्स्कों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। व्यवसाई अपने घर से दूकान के लिए निकला था, और इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने बाइक को रोककर लूटपाट की। विरोध करने पर अपराधियों ने दो गोली मारी, जिससे व्यवसाई वहीं गिर पड़ा और अपराधियों ने नगद सहित तकरीबन पांच लाख का जेवरात लूट लिए और वहां से भागने से कामयाब हुए।

विदेशी शराब के साथ दो बाईक सवार तस्कर गिरफ्तार, तीन पर नामजद एफआईआर दर्ज,दो गिरफ्तार व एक फरार

मधुबनी : मधुबनी के बेनीपट्टी थाना पुलिस ने प्रखंड कार्यालय से अंबेडकर चौक जानेवाली बाईपास सड़क में स्थित स्टेट बोरिंग के पास से 22 बोतल विदेशी शराब के साथ बाईक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी सौदागर पासवान तथा हिरण पासवान के रूप में की गयीं है।

बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेसवार्ता करतें हुए डीएसपी पुष्कर कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी, कि तस्कर स्पलेंडर बाईक पर एक कार्टून में शराब लेकर तस्करी के लिये बाईपास सड़क से शराब लेकर गुजरने वाला है। जहां एसआई बैधनाथ मंडल व एएसआई रामप्रवेश प्रसाद दल-बल के साथ स्टेट बोरिंग के समीप पहुंच जांच अभियान शुरू किया। उसी बीच शराब से भड़े कार्टून के साथ बाईक सवार पहुंचा। पुलिस ने रोककर जब तलाशी लिया तो 300एमएल का 22 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ।

जानकारी देते हुए एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि इस संबंध में एक अन्य तस्कर आलोक यादव के खिलाफ भी नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयीं है। जल्द ही अन्य लोग इस केस में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।

भारत बंद का समर्थन करते हुए धनेश्वर महतो ने कहा सरकार वापस ले सीएए ओर एनआरसी

मधुबनी : आज भीम आर्मी के भारत बंद को नूरचक चौक व विस्पी में संविधान बचाओ देश बचाओ के मंच पर भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मंच की अध्यक्षता फलावर बाबू मंच संचालक अहमद हुसैन भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार यदि चाहे तो 1 सेकंड में भारत में प्रोटेस्ट बंद हो सकता है, लेकिन यह सरकार चाहती ही नहीं है। एक तरफ कहती है, सबका साथ सबका विश्वास। दूसरी तरफ एक जाति विशेष के लोगों से नफरत भरी बयानबाजी केंद्र सरकार के नेता करते हैं। एनपीआर पहले भी इस देश के अंदर हुआ है, लेकिन कभी भी इसका विरोध नहीं हुआ। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में बहुत अंतर है, इसलिए आज देश में इसका विरोध हो रहा है।

यदि एनपीआर के अंदर केंद्र सरकार सिर्फ यह कह दे कि हमने 7 पॉइंट जो जोड़े थे उसे हटा लिया गया है। तो आज भारत में प्रोटेस्ट बंद हो जाएगा क्योंकि वह सातवां पॉइंट जो है कि आपका कहां जन्म हुआ? आपका माता पिता का कहां जन्म हुआ? उसका प्रमाण पत्र तो मोदी और अमित शाह जी के भी मां-बाप का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होगा। यह मैं गारंटी से कह सकता हूं क्योंकि उस हॉस्पिटल नहीं हुआ करते थे। बहुत कम लोगों के घर में दया आती थी उनके मर्थक से डिलीवरी होता था, और कोई जन्म प्रमाण पत्र नहीं होता था तो यह सरकार गरीबों के साथ दलितों के साथ मुस्लिम समाज के साथ बैकवर्ड समाज के साथ भेदभाव जैसा रवैया कर रही है और उन को गुमराह कर रही है इससे मुस्लिम समाज को खतरा है जो कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

असम में एनआरसी लागू हुआ 19 लाख 6653 व्यक्तियों की नागरिकता गई जिसमें 1400000 से ज्यादा सिर्फ हिंदू हैं मात्र 500000 मुस्लिम है तुझे हिंदू समाज को गुमराह कर रहे हैं मंच पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज और भोला मोहम्मद चांद अनवर एन मधुबनी जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो राम लखन महतो मोहम्मद जावेद देश बचाओ संविधान बचाओ के कार्यकर्ता उपस्थित थे कई हजारों की संख्या में जनता को संबोधित किया

सुमित कुमार राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here