लड़की को भगाया, गया जेल

0

वैशाली : भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव की लड़की को भगा ले जाने वाले पड़ोस के लड़के के साथ भगवानपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने शुक्रवार को भगवानपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी में लड़की के पिता ने अपने पड़ोस के ही एक लड़के अमित कुमार सिंघानिया को नामजद करते हुए पिछले सात मार्च को उनकी लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि लड़की को भगाने में लड़के के चाचा सहित 6 और लोग भी शामिल थे। भगवानपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही भगवानपुर स्टेशन के समीप से आरोपी लड़के को लड़की के साथ हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लड़के को जेल भेज दिया गया है तथा लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। भगवानपुर पुलिस को यह एक बड़ी सफलता हाथ आयी है।

swatva

महिला की सिर कटी लाश मिली, शिनाख्त नहीं
वैशाली : महुआ थाना क्षेत्र में एक महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी तथा उसका शव चौड़ में फेंक दिया गया है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। यह घटना महुआ थाना क्षेत्र के करिहो गांव की है। खबर प्राप्त होने तक पुलिस पहुंच गई है और मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
(सुजीत सुमन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here