क्षत्रिय महासभा ने किया भागवत के बयान का समर्थन

0

छपरा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की सारण इकाई ने प्रदेश टीम का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नजदीक ही अवस्थित उपहार सेवा सदन परिसर में प्रेस वार्ता कि गई। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय राज सिंह, महासभा के प्रदेश प्रधान महासचिव डा धीरज सिंह सूर्यवंशी, प्रसिद्ध चिकित्सक डा राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि एससी/एसटी एक्ट काला कानून है। इसे तथा जातीगत आरक्षण का देशहित में अंत कर देना चाहिए। आर्थिक आधार पर सभी जाती धर्म, वर्ग, संप्रदाय के गरीबों को आरक्षण का लाभ मिले। sc/st act में सक्षम पदाधिकारी से पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कारवाई होनी चाहिए। sc/st act में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले को संवैधानिक तरीके से उचीत और कठोर दंड मिलना चाहिए। पिड़ित को मुवाअजा एवं सभी कानूनी, आर्थिक सहायता मुहाया कराया जाए।

राम मंदिर के लिए सरकार संसद में कानून बनाये। माननीय सर संघचालक डा मोहन भागवत जी के विजयादशमी के दिन राममंदीर निर्माण के लिए दिये गये बयान का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बिहार हार्दिक अभिनंदन करता हैं नेताओं ने कहा कि राममंदिर का बनना स्वगौरव की दृष्टि से आवश्यक है। मंदिर बनने से देश में सद्भावना व एकात्मता का वातावरण बनेगा। रामजन्मभूमी अयोध्या में अविलंब भव्य राममंदिर बने। मौके पर डा. बिजयरानी सिंह, समाजसेवी चंद्रमा सिंह, जिला अध्यक्ष संदीप सौरभजी, जिला के मुख्य संरक्षक अभिमन्यु सिंह रघुवंशी, रामेश्वर सिंह, पंकज सिंह, राजन सिंह, रिंकू सिंह सहित सैकडौ कार्यकर्ता मौजुद थे। वहीं इस मौके पर महासभा की बिहार इकाइ ने रवी राठौर को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here