कृषि विज्ञान केन्द्र के निकट लगी गन्ने की फसल जलकर नष्ट

0

पहाड़पुर/पूर्वी चंपारण : प्रखंड क्षेत्र के परसौनी गांव मे अचानक लगी आग से जलेश्वर यादव का करीब दो एकड़ में लगी गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गयी। बाद मे काफी मश्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को दोपहर मे गन्ना के खेत से अचानक धुंआ निकलते देखा गया। उसके बाद वही काम कर रहे लोगों ने आग-आग कहकर चिल्लाना शुरु किया। आसपास के लोग भी जुट गये। लेकिन तेज हवा होने से आग की लपट बढ़ती चली गयी। उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक दो एकड़ मे लगी गन्ने की फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी है तथा फसल के मुवावजे की माँग की है। आपको बता दें कि जहां आग लगी, ठीक उसके पाँच सौ मीटर की दूरी पर परसौनी फार्म स्थित है। यहाँ कृषि विज्ञान केन्द्र भी है। पिछले महीने ही भारत सरकार के कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यहाँ पीपरा कोठी के तर्ज पर कृषि अनुसंधान केन्द्र बनाने का घोषणा की है।

राजन दत्त द्विवेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here