क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री को पितृशोक

0
Surendra Thakur (file photo)

क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर के पिता सुरेन्द्र ठाकुर का हृदयाघात के कारण निधन होने की सूचना मिलने पर क्रीड़ा भारती संगठन में शोक का माहौल है।
गौरतलब हो कि स्वर्गीय सुरेन्द्र ठाकुर जी अपने विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक होने के साथ-साथ वे स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के सेवानिवृत्त अधिकारी थे व फिलहाल अपने गांव सुपौल जिले के मलहद गांव में अपने परिवार के साथ निवासी कर रहे थे। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार की रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे एक भड़ा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री अमित कुमार उनके ज्येष्ठ पुत्र हैं। राजेश ठाकुर उनके दूसरे पुत्र हैं।
क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय मंत्री अमित कुमार ठाकुर के पिता जी की निधन की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत प्रचारक रामकुमार, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वह दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष राजेश्वर राज, उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष चन्द्रशेखर अधिकारी, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी वह सुमन कुमार चांद, दक्षिण बिहार प्रांत के मंत्री अवधेश कुमार, उत्तर बिहार प्रांत के सह मंत्री नवीन सिंह परमार सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अमित कुमार ठाकुर को फोन कर के सांत्वना देते हुए मृत्यु आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही क्रीड़ा भारती के सीवान इकाई के द्वारा अध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में सोमवार की संध्या शहर के फतेहपुर मुहल्ला स्थित साधु सदन में एक शोक सभा आयोजित कर के स्वर्गीय सुरेन्द्र ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रोफेसर अवधेश शर्मा, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, नवीन सिंह परमार, डॉ. सुधीर कुमार सिंह उर्फ नन्हे जी, रोहित कुमार, अधिवक्ता पंकज कुमार सिंह, मनीष तिवारी प्रियेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here