किसान विरोधी बिल एवं शहर में जल-जमाव की समस्या को ले सड़क पर उतरे जाप कार्यकर्त्ता

0
एनएच 31 मुख्यमार्ग जाम कर सड़कों पर प्रदर्शन करते जाप कार्यकर्ता

बाढ़ : जन अधिकार पार्टी लो० की बाढ़ संगठन इकाई के जिला अध्यक्ष प्रो० श्यामदेव सिंह चौहान के नेतृत्व में किसान बिल के विरोध एवं किसान संगठनों के समर्थन में भारत बंद का समर्थन में तथा बाढ़ शहर में भीषण जल-जमाव की समस्याओं को लेकर बाढ़ काजीचक चौक के पास एनएच-31 मार्ग को करीब पांच तक जाम कर विरोध प्रर्दशन किया।

प्रो०श्यामदेव सिंह चौहान ने मिडिया को बताया कि जिस तरीके से केन्द्र की मोदी सरकार ने बिना भारतीय किसानों को विश्वास में लिये ही सदन में चर्चा कराया और किसान बिल कोअलोकतांत्रिक तरिके से पास कराकर किसानों के साथ ज्यादती किया है। वहीं युवा शक्ति अध्यक्ष अजय कुमार ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्थानीय जल-जमाव की समस्या दिनों-दिन गम्भीर होती जा रही है तथा इस बारें में कई बार स्थानीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत दिया गया,पर पदाधिकारियों से मिला सिर्फ कोरा आश्वासन।

swatva

उन्होंने जनता से विनम्र आग्रह किया कि जब आपके पास जब कोई प्रतिनिधि वोट मांगने आये तो उससे सवाल किजिये कि हमारी समस्याओं के निराकरण के लियेआपने क्या किया, बाढ़ की हर समस्याओं में सिर्फ और सिर्फ जन अधिकार पार्टी लो० ही संघर्ष क्यों करती नजर आती है। इन चुनावी मेंढकों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। पूरा बाढ़ जल-जमाव से त्रस्त है लेकिन पदाधिकारी कान में रूई डाल सोये हुये हैं।

किसानो को लेकर कहा की मोदी सरकार हिटलर जैसा व्यवहार कर रही है। जब सदन में सांसद वोटिंग की मांग कर रहे थे तो उपसभापति ने वोटिंग क्यों नहीं करवाय।नये बिल में एमएसपी का जिक्र क्यों नहीं किया गया। खाद्य पदार्थों को आवश्यक वस्तु के श्रेणी से बाहर क्यों किया गया है। साफ है भारतीय किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम और मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है और जन अधिकार पार्टी इसका खुलेतौर पर विरोध करती है।

किसान बिल एवं शहर में जल जमाव को लेकर मुख्यमार्ग को जाम कर प्रदर्शन करते जाप कार्यकर्ता

बाद में बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद बाढ़ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के लिखित आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया।बंद को प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती इफ्तेखार अहमद, युवा परिषद अध्यक्ष मनीष कुमार, किसान अध्यक्ष डाॅ० रंजीत कुमार, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो शकील, जिला सचिव तरुण यादव, छात्र अध्यक्ष नितिश कुमार, युवा शक्ति पंडारक प्रखंड अध्यक्ष हरिकांत कुमार ने भी सम्बोधित किया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here