खिलाड़ियों की माताओं को मिला वीरमाता जीजाबाई सम्मान। पुलवामा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

0
Veermata Jijabai Sammaan to mother of International sportsperson from Siwan

सीवान : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में देश का नाम रौशन करने वाले सीवान के 16 खिलाड़ियों के माताओं को “वीर माता जीजाबाई सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीनू चौहान की माता रोमा देवी,संयुक्त राज सिंह की माता गीता देवी, भीम कुमार की माता आरती देवी, प्रीति कुमारी की माता ममता देवी, रेनू कुमारी की माता उर्मिला देवी, अंकित कुमार गुप्ता की माता रेणु देवी, अनामिका कुमारी की माता रीना देवी इन्द्रजीत कुमार की माता रेनू देवी, अजहरुद्दीन अली की माता जुबैदा बेबी, कौशिन अली की माता तहीरा खातून, रवि कुमार सिंह की माता पुष्पा देवी, आयुष राज सिंह की माता रंजना देवी, प्रियेश कुमार की माता रंमभा देवी, अमृता कुमारी की माता बबीता देवी, राधा कुमारी की माता रामावती देवी व निशा कुमारी की माता कुसमावती देवी को “वीरमाता जीजाबाई सम्मान” से सम्मानित किया गया।

खेल व खिलाड़ियों के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती की उत्तर बिहार प्रांत इकाई की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक सीवान में संपन्न हुई। प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक के समापन के मौके पर सीवान शहर के गांधी मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलवामा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर शहर के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।

swatva

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर अधिकारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामदेव सिंह, पवन कुमार उपमन्यु, सुमन कुमार चंद्र, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, सुपौल जिला मंत्री अनिल भगत, सह मंत्री मुकुल दास, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप दास, संजीव रंजन, सीतामढ़ी के संयोजक संत श्याम बिहारी दास, सहरसा के बेचन कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय संपर्क प्रमुख प्रोफेसर रविन्द्र पाठक, सीवान जिला संघचालक डाक्टर विनय कुमार सिंह, सारण विभाग प्रचारक राजाराम कुमार, सीवान नगर प्रचारक साहील कुमार, सीवान जिला के सह जिला कार्यवाह सुनील कुमार, सीवान नगर के उपसभापति बबलू साह, क्रीड़ा भारती सीवान के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा, जिला मंत्री नवीन सिंह परमार, सह मंत्री डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद, सीवान अनुमंडल संयोजक सुबोध कुमार सिंह, सीवान नगर संयोजक हिन्दूत्वेन्द्र उपाध्याय, जिला टीम के सदस्य रोहित कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, मनीष तिवारी, अमित कुमार सिंह, योगाचार्य विनोद पाण्डेय, सतीश कुमार दूबे, देवेंद्र गुप्ता, जितेश कुमार सिंह , प्राचार्य अशोक कुमार सिंह सहित शहर सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here