खेत पटवन को गये किसान की गोली मार कर हत्या

0

नालंदा : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। नालंदा जिले में एक बड़ी वारदात देखने को मिली है। नालंदा के बेन थाना क्षेत्र के कृपागंज गांव में खेत पटवन को गए एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि श्यामसुंदर सिंह का पुत्र 35 वर्षीय मिथलेश सिंह उर्फ करीमन सिंह बीती रात्रि खेत में पटवन को गया था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर वहां गांव वाले पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच को पहुंची। मृतक की किसी से दुश्मनी नहीं थी। राजगीर डीएसपी सोमनाथ ने बताया कि हत्या की वजह पता की जा रही है। कई सदिग्धों से पूछताछ चल रही है।
सुचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी हो अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। वही प्रखंड प्रमुख ने कहा कि अभी धान पटवन का समय है। ये लड़का भी धान पटवन के लिये खेत गया था। सरकार से पारिवारिक लाभ दिलाने की कोशिश की जायेगी।
कुमुद रंजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here