केन्द्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षकों की बैठक में शामिल हुए केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री

0

गया : गया पहुंचे भारत सरकार के केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री का गया स्टेशन पर बिहार विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबु, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद बोधगया में अखिल भारतीय केन्द्रीय उत्पाद की कार्यकारणी बैठक हुई जिसमें मंत्री, बिहार विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, धनराज शर्मा ने भाग लिया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से निरीक्षक आऐ हुए थे। मंत्री ने संबोधित करते हुए उत्पाद विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, महाबोधि महाविहार के मुख्य भिक्खु चलिंदा, बिहार विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य पीएन पाठक, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर एवं कस्टम, आयकर विभाग के कमीश्नर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। इसके बाद मंत्री ने विष्णुपद मंदिर में पूजा भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here