केंद्र की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

0

छपरा : सारण सदर प्रखंड अंतर्गत नैनी एवं फकुली शक्ति केंद्रों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें दोनों शक्ति केंद्र के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं पार्टी के महामंत्री डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह के अलावा दोनों शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं सह प्रमुख तथा सभी बूथों के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बाहरी एवं आंतरिक खतरों से कार्यकर्ताओं को आगाह किया। पार्टी के महामंत्री डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनहित में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। बैठक में अतिथि के रूप में पधारे पार्टी के वरीय नेता वंशीधर तिवारी ने देशहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर जनादेश दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। इस अवसर पर रिंकू सिंह, आदित्य जी, अनिल जी, लाल धारी राम, इंद्रसेन सिंह, बृजेश जी अखिलेश्वर सिंह, प्रेम कुमार तथा मीडिया प्रभारी रंजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here