Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

बिहार अपडेट सहरसा

जेपी विवि में मना संविधान दिवस

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को सिवान जिले के जीरादेई अनुमंडल के डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष चुना गया। इसमें कुल 36 सदस्य बने और संविधान को लिखने का कार्य प्रारंभ हुआ। इसमें कई महापुरुषों ने अपना योगदान दिया है। 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन के परिश्रम के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत कराया था। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। जानकारी देते हुए लाल बाबू यादव ने छात्रों से अपील की कि संविधान की सर्वोच्चता एवं भारत की अखंडता बनाए रखने में सहयोग करें। जबकि इस अवसर पर विकास कुमार पल्लवी कुमारी प्रकाश कुमार कामेश्वर प्रसाद कुमारी माया रानी संजय कुमार सिंह आनंद ब्रजकिशोर खुशबू परवीन नीतू कुमारी प्रेम कुमार सोनी आसुतोष कुमार सहित कई छात्रों ने हिस्सा लिया।