जोकीहाट में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, ह्त्या की आशंका

0

अररिया : अररिया के जोकीहाट में प्रसादपुर पंचायत की टेकौना टोल के पास पेड़ के सहारे फंदे में लटकता एक बुजुर्ग का शव मिला। लाश की पहचान उसी पंचायत के डुमरिया फलकिया टोला के मो. नबीर के रूप में की गई।
मृतक की पत्नी मुर्शीदा खातून ने भूमि विवाद में विरोधियों द्वारा उनके पति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया है। शव की खबर मिलने के बाद लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। इधर, जोकीहाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक महलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही थी। जोकीहाट थाना के थानेदार प्रेम बल्लब मिश्रा ने बताया कि वादी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पत्नी मुर्शीदा खातुन ने बताया कि पति शाम लगभग चार बजे खाना खाकर घर से खेत देखने के लिए कहकर निकले थे लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे। गुरुवार की सुबह लोगों ने पेड़ में फंदा से लटका हुआ शव देखकर पहचान की तो उन लोगों को पता चला। उन्होंने कहा कि उनका पड़ोसी से भूमि विवाद को लेकर केस चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव है। उसे आशंका है कि उसके विरोधियों ने ही उनके पति की पहले गला दबाकर हत्या की। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदा लगा पेड़ से लटका दिया।
मृतक की पत्नी मुर्शीदा खातुन के मुताबिक पड़ोसी से चल रहे भूमि विवाद को लेकर थाने में दायर मुकदमा में उसके पति नबीर आरोपी थे। इसके साथ ही विरोधी भी उन्हें प्राय: जान से मारने की धमकी देते थे। एक तरफ पुलिस की गिरफ्तारी तो दूसरी तरफ दुश्मन की धमकी से वह काफी परेशान रहते थे। इसी वजह से वह शाम ढलते ही किसी महफुज जगह में जाकर रात गुजारते थे। इसके बाद सुबह होते ही घर वापस आ जाते थे। खातुन ने बताया कि विवाद को खत्म करने के लिए हाल ही में पंचायती भी हुई थी। विरोधी पक्ष ने पंचायती मानने से इंकार कर दिया। यही नहीं, अंजाम भुगतने की भी कई बार धमकी दे डाली। इसके नतीजे में उसकी पति की हत्या हो गई।
(संजीव झा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here