जीरादेई पैक्स अध्यक्ष के संयोजन में मनी देशरत्न की जयंती

0

छपरा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले जीरादेई पैक्स अध्यक्ष डॉ त्रिभुवन पाठक के संयोजन में देशरत्न की जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली से आये समारोह के मुख्य अतिथि आयुष मंत्रालय की समिति के सदस्य डॉ दिनेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में डॉ राजेन्द्र प्रसाद को अद्भुत प्रतिभा और मेधा का अवतार बताते हुये कहा कि जिरादेई को भारत के मानचित्र पर और ऊँचा स्थान मिलना चाहिये। लोगों की माँग पर उन्होंने बताया कि मोदी जी की सरकार देश के विकास के प्रति संकल्पित है और देश भर में 100 आयुष अस्पताल खोलने की योजना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर यहाँ के लोग प्रयास कर जमीन की व्यवस्था करेंगे तो वे भी सरकार से एक आयुष अस्पताल जिरादेई में भी खोलने के लिए कहेंगे और देशरत्न के गाँव में अस्पताल खोलने से कौन मना करेगा। विशिष्ट अतिथि मिशन मोदी अगेन पीएम के प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, दक्षिण बिहार प्रभारी वाल्मीकि प्रसाद यादव, दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी, मिशन मोदी के जिलाध्यक्ष परमेश्वर साहू, डॉ रामचन्द्र सिंह, पटेल संघ के जिला अध्यक्ष वासदेव पटेल, महात्मा भाई, प्रफुल्ल चंद वर्मा आदि ने अपने सम्बोधन में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उन्हें अमूल्य धरोहर बताया। इस अवसर पर संघ के विभाग सेवा प्रमुख प्रभात रंजन सहित कई व्यक्तियों को समाज में उनके विशिष्ट कार्य हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मिशन मोदी अगेन पीएम के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष परमेश्वर साहू के नेतृत्व में जिरादेई पहुँचकर देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक आवास परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विशेष रूप से मिशन मोदी प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, दक्षिण बिहार प्रभारी वाल्मीकि प्रसाद यादव भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुँचे। माल्यार्पण करने वालों में मिशन मोदी सिवान नगर अध्यक्ष प्रभात सिंह, विधि सेल प्रमुख के के आनन्द, जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार पाण्डेय, पटेल संघ के जिला अध्यक्ष वासदेव सिंह पटेल, संघ के विभाग सेवा प्रमुख प्रभात रंजन, डॉ (प्रो) रामचन्द्र सिंह आदि प्रमुख थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here