जदयू महिला जिला सम्मेलन का आयोजन

0

छपरा : सारण जिला मुख्यालय के पटेल छात्रावास में जदयू महिला जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारती मेहता ने नीतीश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया है। बिहार में महिलाओं की मांग पर शराबबंदी हुई, सिपाही भर्ती में 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। इस तरह की नई सोच के लिए मैं नीतीश कुमार को धन्यवाद देती हूं। वहीं इस अवसर पर प्रदेश से आई महिला नेत्री देवयानती यादव, किरण रंजन माधुरी सिंह, वीणा यादव, सागरिका चौधरी प्रेमलता देवी सफक बानो रीता सिंह प्रतिमा रजक पिंकी साहनी जैसे नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर लाल मुन्नी देवी राखी कुशवाहा दरियापुर प्रखंड प्रमुख रामावती देवी पूर्व मंत्री गौतम सिंह धीरेंद्र ओझा बैजनाथ प्रसाद विकल संतोष महतो कामेश्वर सिंह मुरारी सिंह डॉ सविता सिंह जयप्रकाश यादव शैलेन्द्र प्रताप पशुपति पटेल डॉक्टर जयप्रकाश भारती मैनेजर सीन बाल्मीकि पाठक मौजूद थी। कार्यक्रम में मंच संचालन छपरा जिला अध्यक्षा कुसुम रानी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मंजू देवी ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here