जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

0

नालन्दा : मंगलवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामसागर सिंगज ने की। उन्होंने पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अनुकरणीय बताया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह उर्फ ललन सिंह ने महामना उपाध्याय जी द्वारा बताये गए पंचनिष्ठा कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री धनन्जय सिंह ने कहा कि उनके द्वारा एकात्ममानव दर्शन आज भी भाजपा का मूल दर्शन है। कार्यक्रम का समापन बिहारशरीफ ग्रामीण के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उर्फ पपू सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के परमानन्द सिंह, डॉ आशुतोष कुमार, मदन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
(कुमुद रंजन सिंह)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here