संजय प्रसाद ने किया एजुकॉम डिजिटल स्मार्ट क्लासेस का उद्घाटन

0

चकाई : जदयू प्रखंड कार्यलय में बिहार विधान परिषद संजय प्रसाद ने दर्जनो लोगों की फरियाद सुनें और उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता के साथ सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहूँगा। एजुकॉम डिजिटल स्मार्ट क्लासेस चकाई का उद्घाटन कर वहां उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की जरूरत है। जिसमे कंप्यूटर की जानकारी बेहद जरूरी है। इसके लिए भारत सरकार और बिहार सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

संस्था के संचालक रोहित राय ने कहा कि चकाई जैसे पिछड़े इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमरा प्राथमिकता होगा। जो छात्र-छात्रा आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा और निःशुल्क शिक्षा दिया जायेगा। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विन्देश्वरी वर्मा भाजपा नेता मनोज़ पौद्दार ,आभविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ,नीरज कुमार नगीना, भगवान राय ,मनीष राय राजेश, पाण्डेय,आनंद कुमार, दिलीप राय, वशनत राय, बालेश्वर दास, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

swatva

कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here