चकाई को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने हेतु चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

0

चकाई : नगर पंचायत का दर्जा दिलाने हेतु भाजपा नेता सह पूर्व मध्य रेल के सदस्य मनोज पोद्दार के नेतृत्व में सोमवार को चकाई प्रखंड कार्यालय में सभा लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सभा को संबोधित करते हुए पोद्दार ने कहा कि यह अभियान एक सप्ताह तक हरेक वार्ड में चलाया जायेगा। जिसमे से पांच हजार से भी ज्यादा हस्ताक्षर को मुख्यमंत्री, राज्यपाल व उप मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि चकाई अंग्रेज के ज़माने से परगना रहा है यहां तक कि चकाई 1952 का सबसे पुराना प्रखंड होने के साथ ही चकाई में 2 थाना, 23 उप स्वास्थ्य केंद्र है। साथ ही जिले में दो अनुबंधन कार्यालय है जिसमें पहला जमुई और दूसरा चकाई में है। चकाई प्रखंड का क्षेत्रफल 77620 वर्ग मीटर है ,दुलंपुर से बोंगी की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है, साथ ही प्रखंड कि जनसंख्या तीन लाख 25 हजार से भी ज्यादा है यहां तक कि खगड़िया जिले के क्षेत्रफल से भी बड़ा है, चकाई में 24 उच्च विद्यालय के साथ साथ चकाई विधानसभा भी है।

swatva

जमुई जिले में कुल 1526 गाँव है जिसमें से सिर्फ चकाई में 602 है और इतना ही नहीं चकाई नगर पंचायत बनाने की जो अहर्ता है। पंचायत की जनसंख्या 10 से 40 हजार तक होना चाहिए वो भी पूरा करता है चकाई पंचायत की जनसंख्या करीब 18 हजार है जब सिकंदरा को नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है तो फिर चकाई को क्यूं नहीं ? कृष्ण गुप्ता ने कहा चकाई के आसपास के दर्जनों गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

पहले ही दिन सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताया। इस हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता, मानवाधिकार के प्रदेश प्रभारी दसरथ वर्मा भाजपा चकाई विधानसभा के संयोजक धीरज गुप्ता, सह संयोजक नीरज यादव, भाजपा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के जिला कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाण्डेय, पाण्डेय, भाजयुमो जिला मंत्री अभय पासवान, जिला आइटी सेल के जिला संयोजक भगवान पांडेय आदि ने भी, संबोधित किया मौके पर अरविंद राय, विल्सन सोरेन, महेश हेंब्रम, संजय ठाकुर, दिनेश शर्मा, प्रकाश वर्मा, गौतम पांडेय ,मुकेश कुमार यादव, अजय साह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here