25 व 26 को आयोजित होगा ABVP का राष्ट्रीय अधिवेशन 

0

चकाई : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आगामी 25 व 26 दिसंबर को स्मृति मंदिर परिसर, रेशिमबाग नागपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पूरे देश से लगभग 200 कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

इस अधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए परिषद् के नगर मंत्री साजन कुमार ने बतलाया कि इस अधिवेशन में पूरे देशभर के कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे। वहीँ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो० महेंद्र रॉय ने बताया कि इस अधिवेशन का वर्चुअल कार्यक्रम फाल्गुनी प्रसाद महाविद्यालय चकाई में होगा। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, पूर्व कार्यकर्ता, शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी व सामाजिक लोग सम्मलित होंगे।

swatva

इसके साथ हीं अभाविप के विभाग प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से भारत के संपूर्ण इकाइयों के कार्यकर्ताओं को एक साथ समाज राष्ट्र एवं धर्म के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराना एक मुख्य उद्देश्य होता है। साथ ही व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए देशव्यापी सामाजिक कार्यो का लेखा जोखा इसी माध्यम से देश के सभी कार्यकर्ताओं के सामने होगा।

इस मौके पर नगर मंत्री दीपक शर्मा, राहुल राम कॉलेज के अध्यक्ष शिधेश्वर कुमार के आलावा अनेकों कार्यकर्ता  मौजूद रहें।

कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here