इनई में कैंप लगाकर मनरेगा मजदूरों का निबंधन

0

छपरा : सारण के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत इनई में आज मुखिया कमल देवी द्वारा कैम्प लगाकर मनरेगा मजदूरों का निबंधन किया गया। इसमें बहुत सारे मजदूरों ने उपस्थित होकर अपना—अपना निबंधन करवाया। मुखिया प्रतिनिधि ओम सिंह ने कहा कि हम भारत मां की सेवा करने के लिए ही इस धरती पर जन्म लिए हैं और ताउम्र सेवा करते रहेंगे। बताते चलें कि श्री सिंह अवकाश प्राप्त आर्मी जवान हैं। वे जब से यहां आए हैं, तब से अपने क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। वहीं मजदूरों का कहना है कि जब से यह मुखिया बने हैं, तब से सभी योजनाओं का लाभ हम लोगों को आसानी से मिल रहा है। हमलोग इन से बहुत खुश हैं। इस कैम्प में नवलेश सिंह, अभिनाश सिंह, राजेश सिंह, विवेक, समरेंद्र तिवारी, शिव साह, अजय सिंह ने भरपूर सहयोग दिया।
विशाल कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here