इधर नवरात्र, उधर कूड़े से बजबजा रहा छपरा शहर

0

छपरा : इधर नवरात्रि चल रही है और उधर सारण नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के आज दूसरे दिन छपरा शहर की सड़कें और गलियां कूड़े से बजबजाने लगी हैंं। सड़कों पर कूड़े का अंबार दिखाई देने लगा है। आज दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए परिभ्रमण किया तथा जिला प्रशासन और नगर निगम के मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सड़क के किनारे लगे कूड़े के अंबार को भी तितर—बितर कर दिया। रास्ते में जितने भी कूड़े के अंबार हैं सब की यही दशा कर्मचारियों ने की। एक तो पावन महीना, दूसरे कचरे का ढेर। उस पर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा वेतन नहीं मिलने पर की गयी हड़ताल। छपरा शहर में रहना दूभर हो गया है। बताते चलें कि हफ्ते भर में यह दूसरी बार है जब निगम कर्मचारियों ने हड़ताल की है। कर्मचारियों ने सफाई कार्य को पूरी तरह बाधित कर दिया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मी, जहां साफ—सफाई हुई है, उसे भी गंदा करने लगे हैंं। ऐसे में महामारी की आशंका से लोग सहमे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here