राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को लेकर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात…

0

दिल्ली : उच्च सदन यानी राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को आज विदाई दी जा रही है। इस मौके पर सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को लेकर सभापति, उपसभापति समेत कई लोगों ने अपने-अपने राय व्यक्त किये।

इसी कड़ी में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उनके जाने से शेष सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें निवर्तमान सदस्यों के कर्तव्यों का निर्वहन करना होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सदन पूरे देश की संवेदनाओं, भावनाओं, व्यथा और उत्साह को दर्शाता है।

swatva

मोदी ने कहा कि वास्तविकता यह है कि एक सदस्य के रूप में हम सदन में बहुत योगदान करते हैं लेकिन यह भी सत्य है कि सदन हमें बहुत कुछ देता है क्योंकि सदन हर दिन भारत के विभिन्न स्वरूपों से युक्त समाज की वर्तमान व्यवस्थाओं को समझने का अवसर देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हो सकता है कि कुछ सदस्य सदन से सेवानिवृत्त हो रहे हों लेकिन वे अपने समृद्ध अनुभव को अपने साथ देश के कोने-कोने तक ले जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि सदस्यों को अपनी यादों को भावी पीढ़ियों के लिए उपयोगी संदर्भ के रूप में कलमबद्ध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्य देश की दिशा को आकार देते हैं और इसे प्रभावित भी करते हैं, उनके संस्मरणों का उपयोग संस्थागत तरीके से देश के विकास के लिए किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों से आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव में लोगों को प्रेरित करने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here