विस अध्यक्ष के आवास पर वसंतोत्सव का आयोजन, CM समेत ये लोग हुए शामिल

0

पटना : बिहार विधान सभा बजट सत्र 2022 के समाप्ति के पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास पर वसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशरत्न मार्ग स्थित अध्यक्षीय आवास पर आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री द्वय तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अधिसंख्य मंत्री, विधायकगण और पत्रकारों ने भाग लिया।

बता दें कि बजट सत्र के सफल संचालन होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस सत्र में शामिल सभी लोगों को आमंत्रित किया जाता है। अध्यक्ष द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संभावना है कि इसके बाद इसी तरह का कार्यक्रम विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा किया जाएगा।

swatva

मालूम हो कि यह बजट सत्र विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों अलग-अलग तरीके से याद करेंगे। शासन-प्रशासन के मामले को लेकर इस बार मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद मामला बिगड़ गया था, फिर बाद में आपसी सहमति से मामले को सुलझाया गया। इसके अलावा इस सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश की अति महत्वाकांक्षी शराबबंदी कानून में भी संशोधन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here