वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख प्रकाश त्र्यंबक काले का निधन

0

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख प्रकाश त्र्यंबक काले जी का शनिवार 25 दिसंबर 20 21 को सुबह 5 बज के आसपास निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। पिछले लगभग डेढ़ महीने से प्रकाश जी कैंसर के साथ जूझ रहे थे। नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में उन पर उपचार चल रहा था।

अखिल भारतीय संगठन मंत्री अतुल जोग कि मूलतः नागपुर के रहने वाले प्रकाश जी का जन्म 5 फरवरी 1961 को हुआ था। नागपुर में ही उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क हुआ। बचपन से ही वे संघ के स्वयंसेवक थे। एमकॉम तक पढ़ाई करने के बाद 1983 को संघ के प्रचारक रूप में उन्होंने काम प्रारंभ किया। विदर्भ में बुलढाणा, वाशिम और वर्धा में संघ के तहसील और जिला प्रचारक का दायित्व उन्होंने निभाया।

swatva

1999 को उनपर कल्याण आश्रम दायित्व आया। प्रारंभ में विदर्भ प्रांत संगठन मंत्री, पश्चिम क्षेत्र सह संगठन मंत्री, मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख और अंत तक अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख और कल्याण आश्रम की केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रकाश जी सदस्य रहे।

कल्याण आश्रम के लिए भव्य दिव्य योजना बनाकर उनको प्रत्यक्ष में लाना प्रकाश जी की विशेषता थी। कुशल संगठक और एक कल्पक कार्यकर्ता के नाते उन्होंने सैकड़ों लोगों को अपने कार्य से जोड़ा था। सीएसआर विषय में पिछले कुछ सालों में उन्हें उन्होंने निपुणता हासिल की थी। आज नागपुर में ही प्रकाश जी पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here