भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

0

नवादा : बुधवार को नवादा जिला भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्हा बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री दीपक कुमार शर्मा उपस्थित हुए।

बैठक को प्रदेश महामंत्री सहित जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। बैठक में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। जिसमें पंचायती राज चुनाव में भाजपा का प्रतिनिधित्व अधिक से अधिक हो। ऐसी योजना बनाई गई। कैसे किसान की आय दुगुना हो इस पर चर्चा हुई।

swatva

भाजपा नेता अनिल मेहता, नवीन केशरी, किसान जिला कार्यसमिति सदस्य , सभी किसान मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्य मनोज कुमार, पुर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान ,जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, प्रताप रंजन ,गौरी सिंह, आई टी सेल सह संयोजक अविनाश कुमार, किसान मोर्चा महामंत्री रूद्र प्रताप, गुलशन कुमार सहित सभी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here