विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ बख्तियारपुर में पार्क व प्रतिमा का उद्धाटन

0
बख्तियारपुर में प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मौजूद लोग ..

बाढ़ : अनुमंडल के बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के पांच अलग-अलग जगहों पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने रविवार को करीब साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पार्क एवं प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान बख्तियारपुर नगर पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वतंत्रता सेनानी पं० शीलभद्रयाजी के प्रतिमा के समक्ष जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, डाकबंगला परिसर में स्वतंत्रता सेनानी कविराज स्व० रामलखन सिंह वैध के प्रतिमा के समक्ष उप विकास आयुक्त रिची पाण्डेय, श्रीगणेश उच्च विद्यालय में डूमर सिंह के प्रतिमा के समक्ष अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार और प्रखंड परिसर में बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा तथा नाथुन सिंह यादव के प्रतिमा के समक्ष अंचलाधिकारी ने मौजूद रहे।

swatva

वहीं डाकबंगला परिसर में पार्क व प्रतिमा के अनावरण के दौरान पूर्व विधायक रणविजय सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामचंद्र भारती, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, पप्पू गुप्ता, कुंदन द्विवेदी, मोहित सिंह मौजूद थे तथा मौके पर मौजूद लोगों ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत शहीद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here