13 जनवरी : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

किसान की चाकू मार हत्या

आरा : भोजपुर जिले के चांदी थानान्तर्गत भदवर गांव में मंगलवार की रात सब्जी की खेत की रखवाली कर रहे एक अधेड़ की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। आज सुबह करीब तीन बजे खेत से उनका शव बरामद किया गया। मृतक भदवर गांव निवासी शिव कुमार राम उर्फ करिया थे। सब्जी तोड़ने के विवाद में गांव के ही एक शख्स पर हत्या करने का लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंच शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया|

मृतक के पुत्र जेनू राम के अनुसार उसके पिता ने मालगुजारी पर जमीन लेकर सब्जी की खेती की थी। उसकी देखरेख को लेकर वह खेत में ही बने मचान पर रात में सोते थे। मंगलवार की रात भी वह रखवाली करने खेत गये थे और मचान पर सोये थे। इस बीच चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी गयी। अहले सुबह करीब तीन बजे एक युवक की सूचना पर वह लोग खेत पर गये, तो उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे। उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।

swatva

उसने बताया कि खेत से सब्जी तोड़ने को लेकर चार-पांच रोज पहले उसके पिता की गांव के ही नानबूटन नामक एक शख्स के साथ विवाद हुआ था। उसने उसी विवाद में पिता की चाकू मार हत्या करने की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पांच वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

आरा : भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सितुहारी गांव मैं 5 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है घटना उस वक्त घटी जब बालक खलिहान में खेल रहा था आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम जब बालक अपने खलिहान में खेल रहा था तभी गांव का ही एक युवक उसकके साथ अप्राकृतिक योनाचार किया। जिससे बालक की हालत बिगड हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में परिजनों ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है|

पुलिस मुठभेड़ के में जख्मी महिला की मौत

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नवादा थानान्तर्गत आनंदनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में महिला शैल देवी की मौत हो गयी। कल रात इलाज के लिये पटना ले जाने से पहले से उसने दम तोड़ दिया। रात्रि में ही आरा सदर अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। महिला के परिजन गोली लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस चोट लगने के कारण मौत होने की आशंका जता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी|

मृतक रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा की पत्नी शैल देवी है। फिलवक्त वह आरा के आनंदनगर में रहती थी तथा कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा की मां बतायी जाती है। पुलिस पर फायरिंग करने को लेकर छोटू मिश्रा व मिथिलेश पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम के आठ खोखे भी बरामद किये हैं। मुठभेड़ के दौरान छोटू मिश्रा को भी गोली लगने की चर्चा है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आनंदनगर मोहल्ले में कुछ अपराधी आये हुए है| उनकी गिरफ्तारी को पुलिस आनंदनगर मोहल्ले में सोमवार की देर शाम छापेमारी करने गयी तो पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गयी थी जिसमे कुख्यात छोटू मिश्रा की मां भी जख्मी हो गयी थी तथा छोटू मिश्र को भी गोली लगाने की खबर है| फायरिंग के बेच छोटू मिश्र एवं मिथिलेश पासवान घटना स्थल से फरार हो गये|

उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है| पुलिस मुठभेड़ में घायल महिला को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया| पर डॉक्टर ने उन्हें मंगलवार की राह गंभीर अवस्था में पटना के पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया पर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया| कल दे रात में ही मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिला का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गयी|

बताया जाता है कि छोटू मिश्र आरा के मीरगंज में छात्र की ह्त्या के साथ अजीमाबाद थाना क्षेत्र के लूट तथा रोहतास के आनंदनगर इलाके के दो लोगों की ह्त्या में भी नामजद है| लूट के मामले में वह बाल संरक्षण गृह में था| 1 अगस्त 2018 को बाल संरक्षण ग्रीन में एक किशोर के साथ अप्राकृतिक योनाचार का प्रयास करने में उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी|

दूसरी तरफ कोइलवर थाना क्षेत्र का रहने वाला मिथिलेश पासवान बम काण्ड सहित कई मामलों में आरोपित है| 29 अप्रैल 2016 को रंगदारी के लिये जेल रोड स्थित शोपिंग मॉल पर बम से हमला किया गया था। कुछ दिनों के बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था। उस पर अन्य मामले भी हैं। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि आनंदनगर में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी| तब पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी जिसमे कुख्यात अपराधी छोटू मिश्र की माँ शैल देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी| और बाद में उनकी मृत्यु भी हो गयी हालाँकि अपराधी घटना स्थल से फरार हो गये| पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हर जगह छापेमारी कर रही है|

दूसरी तरफ परिजनों तथा कुछ मोहल्ले वालों का कहना है कि महिला को पुलिस ने जानबूझकर गोली मारी थी| इसके अलावे कोई भी गोलीबारी नही हुयी थी| पुलिस अपनी गलती को छुपाने के लिए इस तरह की कहानी गढ़ रही है| परिजनों ने गोलीबारी में महिला की मौत को लेकर थाणे में पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कराया है|

भोजपुर के बाहुबली पूर्व विधायक से मांगी गई है 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

आरा : भोजपुर जिले के तरारी से विधायक रहे सुनील पांडेय उर्फ़ नरेन्द्र कुमार पाण्डेय से जान मारने की धमकी के साथ 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा कॉल मंगलवार की शाम उनके पर्सनल नंबर पर आया था। पूर्व विधायक ने अभी इस मामले में कोई पुलिस कंप्लेन नहीं की है। उनका कहना है कि आगे करेंगे।

धमकी भरा कॉल समता पार्टी से और तीन बार जदयू से विधायक रह चुके नरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ सुनील पांडेय से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी ही नहीं मांगी है, बल्कि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पूर्व विधायक ने अभी इस मामले में कोई पुलिस कंप्लेन नहीं की है। उनका कहना है कि आगे करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कॉल को पहले उनके निजी सहायक ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने खुद को औरंगाबाद के कस्पा निवासी मंटू पांडेय बताया। उसने सुनील पांडेय से बात कराने को कहा। मामला पूछने पर 50 लाख रुपयों की मांग की तथा कहा कि अगर 72 घंटे में रुपये नहीं मिले तो जान से मार देंगे। इसके बाद निजी सहायक ने उसे डांटकर कॉल काट दिया। थोड़ी देर बाद फिर दुबारा कॉल आया।

इस बार खुद सुनील पांडेय ने कॉल रिसीव किया। सामने वाले ने खुद का परिचय दिया, फिर वही बात कही। इसपर पूर्व विधायक ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हैं, जनता के बीच रहते हैं। जाओ, जो करना होगा, कर लेना। सुनील पांडेय ने बताया कि वे ऐसे मामलों को ज्यादा भाव नहीं देते हैं। फिर भी अगर किसी ने धमकी दी है तो कानूनी रास्ता अपनाएंगे। अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं की है। पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं आया है. अगर केस दर्ज करवाया जाएगा, तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।

नवयुग का शंखनाद किया था स्वामी विवेकानंद ने आचार्य भारतभूषण

आरा : स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय जनसंघ की जिला इकाई के तत्त्वावधान में फ्रेण्ड्स कॉलोनी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ तिवारी ने की। इस अवसर पर मुख्य-वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ० भारतभूषण पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद जी को युगचेतना और युवाचेतना का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति और औपनिषद्-दर्शन के प्रकाश से प्रकाशित तथा प्रभावित किया।

डॉ० पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के भाषणों से आत्मा की अमरता तथा स्वतंत्रता का वैदिक-वैज्ञानिक सिद्धांत का विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार हुआ तथा भारतीय स्वतंत्रता की प्रेरणा प्राप्त हुई। जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने आधुनिक विश्व में हिन्दुत्व का शंखनाद किया और उसकी दार्शनिक-वैज्ञानिक तथा व्यावहारिक व्याख्या से विश्व को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवाओं को उन्होंने ब्रह्मचर्य, स्वाध्याय, संगठन, सेवा और समाज के लिए समर्पण की प्रेरणा दी।

अध्यक्षीय भाषण में अधिवक्ता अखिलेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने के लिए जनसंघ संकल्पित है। उनके आदर्शों के अनुरूप समाज विशेषकर युवापीढ़ी का निर्माण हमारा ध्येय है। स्वागत भाषण मधेश्वर नाथ पाण्डेय, संचालन कुमार सौरभ, धन्यवाद ज्ञापन मदनमोहन सिंह ने किया। वक्ताओं में सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ. सत्यनारायण उपाध्याय, विश्वनाथ दूबे, उमेश सिंह कुशवाहा, नर्वदेश्वर उपाध्याय, जयप्रकाश तिवारी,जनार्दन मिश्र, सियाराम दूबे, ब्रजकिशोर पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार मिश्र आदि प्रमुख थे।

रेड क्रॉस सोसाइटी का कार्यक्रम घोषित, डॉक्टर एवं लैब टेक्नीशियन की होगी भर्ती

आरा : आरा रेड क्रॉस सोसाइटी ने इस वर्ष की योजनाओं का खुलासा किया है| पत्रकारों से वार्ता के क्रम में चेयरमैन डॉ वी एन यादव ने बताया कि रेड क्रॉस द्वारा भोजपुर जिले में दो ब्लड बैंक का सञ्चालन हो रहा है| एक आरा रेड क्रॉस सोसाइटी के अहाते में तथा दूसरा आरा सदर अस्पताल में| उन्होंने बताया कि बिगत कुछ दिनों से ब्लड बैंक में कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही है| इसी सन्दर्भ में आरा सदर अस्पताल द्वारा संचालित ब्लड बैंक में यथाशीघ्र एक मेडिकल ऑफिसर तथा दो लैब तकनीशियन की बहाली की जायेगी| रेड क्रॉस की वेबसाईट www.redcrossarabhojpur.com पर इसकी सारी जानकारी उपलब्ध है| चेयरमैन ने कहा कि सुयोग्य व्यक्ति यथाशीघ्र आवेदन कर सकते हैं|

वाईस चेयरमैन डॉ निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस भवन की पुरानी बिल्डिंग जर्र्जर्र होती जा रही है इसलिए इसका जीर्णोधार जरूरी है| उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस क्षेत्र में काम शुरू करने का प्रयास किया जाएगा| पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों का काफी सहयोग रेड क्रॉस सोसाइटी आरा को मिला है जिसकी बदौलत आज यह इस मुकाम पर पहुच पाया है|

सचिव डॉ विभा कुमारी ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा विगत दो वर्षों से स्थगित फर्स्ट ऐड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग को फिर से शुरू किया जाएगा| इसके अतिरिक्त आपदाप्रबंधन एवं कैंसर, शुगर, एच्आईभी/एड्स जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन समय समय पर किया जाएगा|

सचिव ने आगे बताया कि कोरोना काल में अप्रैल 2020 से दिसम्बर 2020 तक टोटल 2202 यूनिट ब्लड मिले जिसमे से 2116 यूनिट ब्लड दिया जा चुके हैं| उन्होंने आगे कहा कि इसी अवधी में ठेलेसमिया के कुल 165 मरीज़ आये जिनका इलाज़ ब्लड दे कर किया गया|

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here