12 जनवरी : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

यूपी से शराब लेकर पटना जा रहे स्कूटी सवार दो गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नवादा थानान्तर्गत धोबी घटवा के समीप पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से यूपी निर्मित 11 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। दोनों वाराणसी से स्कूटी की पूजा करा लौट रहे थे। गिरफ्तार लोगों में सतीश यादव और चंदन कुमार हैं।

नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने आठ जनवरी को पटना से नयी स्कूटी खरीदी थी। उसके बाद स्कूटी की पूजा करने दोनों यूपी के वाराणसी चले गये। सोमवार को दोनों पूजा कराने के बाद शराब लेकर नालंदा के हिलसा जा रहे थे। तभी आरा शहर के धोबीघटवा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज कर गहन पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है|

swatva

दूसरी तरफ मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शराब के साथ बाइक सवार दो स्मगलर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 75 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है। दोनों को नवागांव के पास से पकड़ा गया। इनमें सारंगपुर गांव निवासी धनजी चौधरी और शहर के उजियार टोला के पवन कुमार हैं। इनकी बाइक भी जब्त कर ली गयी।

मानव सेवा सर्वोपरि : डॉ० एस० के रुंगटा

– स्वामी विवेकानंद की जयंती के पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

आरा : स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन आरा द्वारा स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया| ब्लड डोनेशन कैंप का उदघाटन आरा के बरिष्ठ शिशु चिकित्सक डॉ वी एन यादव, यूथ हॉस्टल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ एस के रुंगटा, चेयरपर्सन डॉ अर्चना सिंह, विजय कुमार सिंह, डॉ बिभा कुमारी, मानद सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया| इसके बाद सभी ने स्वामी विवेकानंद के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया|

जिन 26 लोगों ने आज ब्लड डोनेशन किया उनमे मेघा कुमारी, सिमरन मित्तल, कृष्णा मेनन सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ बिभीषण सिंह, श्याम कुमार सिंह, प्रभात कुमार डिम्पल, शैलेश कुमार पाण्डेय, रवि कुमार सिंह, विकाश नारायण सिंह, पुष्कर अग्रवाल, रवीश कुमार, प्रभात कुमार सिंह और रानू मधुकर रहे| यूथ हॉस्टल के सचिव विष्णु शंकर ने बताया कि तीन लड़कियों सहित 30 लोगों ने ब्लड डोनेशन के लिए अपना निबंधन कराया था परन्तु दो लड़कियों सहित चार लोग जांच में डोनेशन के लिए फिट नही पाए गए इसलिए उनसे डोनेशन नही कराया गया|

इस अवसर पर बोलते हुए यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष डॉ एस के रुंगटा ने संस्था द्वारा किया जा रहे मानव सेवा के कार्य की प्रसंशा करते हुए बधाई दी और कहा कि संस्था आगे भी ऐसे ही मानव की सेवा में अनवरत लगी रहेगी| उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि खून की कमी के कारण किसी की जान ना जा पाए| रक्तदान को महादान बताते हुए डॉ एस के रुंगटा ने कहा कि 18 से 65 साल के सभी स्वस्थ लोगों को जिनका वजन 45 किलो से अधिक हो, निश्चित रूप से नियमित ब्लड डोनेट करना चाहिए इससे शरीर में आयरन की मात्र संतुलित रहती है|

डॉ अर्चना कुमारी ने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है| हम ही इसे बचा सकते है और इसकी रक्षा भी कर सकते है| रक्तदान से कई फायदे हैं| उन्होंने कहा कि रक्तदान से रक्तचाप सामान्य रहता है, कैंसर जैसी घातक बिमारी से बचाव होता है, हृदयाघात की संभावना 90% तक कम हो जाती है, कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है, लीवर स्वस्थ रहता है, मोटापा नही होता तथा नए सेल बनते हैं जिससे बुढापा जल्दी नहीं आ पाता|

अनिल राज ने कहा कि रक्तदान के साथ हमे अंगदान, शिक्षा दान, नेत्र दान जैसे दानों पर भी ध्यान देना चाहिए| खून के चंद कतरे दान कर हम अनजान लोगों से भी एक भावनात्मक रिश्ता कायम कर लेते है जिससे हमें ख़ुशी तो मिलती ही है साथ में मेंटल हेल्थ भी ठीक रहता है| हेमंत जैन कहा कि सड़क या अन्य दुर्घटना में अत्यधिक रक्तश्राव से अधिक मौत होती है| ऐसे में दान किया गया रक्त ही किसी की जान बचा सकता है|

विजय सिंह ने कहा कि रक्त दाता को भी ब्लड डोनेशन से कई फायदे है| ब्लड डोनेशन के पूर्व रक्त दाता की कई बीमारियों जैसे बीपी, हेम्नोग्लोबींन, ब्लड ग्रुप, हेपेटाइटिस बी एव सी, एच आई वी, मलेरिया, बजन इत्यादि की निशुल्क जांच होती है और दाता को इन सबकी पूरी जानकारी प्राप्त हो जाने से सतर्कता बरतने में भी आसानी होती है| इस अवसर पर दीपक जैन, एवं अन्य उपस्थित थे|

स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी

आरा : युवा चित्रांश वाहिनी व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बाबु बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ (प्रो) सच्चिदानंद सहाय ने की। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की गई। उनके बताए उपदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया समाज में लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने के लिए जागरूक करने का भी संकल्प चित्रांश परिवार के सदस्यों ने लिया।

इस दौरान कई चित्रांश प्रमुख रूप से उपस्थित हुए जिनमें डॉ रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, अतुल प्रकाश, समीर श्रीवास्तव उर्फ कल्लू जी, दिनेश जी, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, अमरेश कुमार श्रीवास्तव, सचिन सिन्हा, डॉ संदीप कुमार, प्रताप कुमार सहित कई लोग उपस्थित हुए।

राजीव एन० अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here