Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

नवादा बिहार अपडेट

पुलिस ने वारिसलीगंज में दो सेक्स वर्कर को किया गिरफ्तार

नवादा : पर्यटन स्थल राजगीर में सेक्स रैकेट चलता है। नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने इसका खुलासा किया है। दो सेक्स वर्कर को पुलिस हिरासत में ली है। सेक्स वर्करों ने यह खुलासा किया कि वह राजगीर के प्रभा निकेतन में रहती हैं। जहां देह व्यापार होता है। मामला साफ होने के बाद पुलिस ने उक्त सेक्स वर्करों के बयान पर संचालकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

तीन लड़के लेकर पहुंचे थे वारिसलीगंज :-

दोनों महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार की रात वारिसलीगंज के तीन लड़के एक ग्रांड आई मारुति वाहन से लेकर वारिसलीगंज आए थे। डाकघर के पास विवाह भवन में रखा गया था। बाद में एक उजले रंग की स्कार्पियो तथा बाइक से छह युवक आए थे। सुबह करीब तीन बजे पुलिस की छापेमारी हुई। वहां रहे सभी लड़के रफ्फूचक्कर हो गए। पुलिस ने वहां के सभी वाहनों को जब्त कर लिया। महिलाओं ने कहा कि राजगीर से लाने वाले लड़के आपस में गोलू, रॉकी तथा बुढ़वा नाम से एक-दूसरे से बात कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं दोनों महिलाएं

– दरअसल, सुबह गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना की पुलिस ने बाजार स्थित डाकघर के समीप एक बंद पड़े विवाह भवन में छापेमारी किया। जहां से देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं को हिरासत में लिया। वहां रहे नौ युवक पुलिस पहुंचते ही दिवाल फांदकर फरार हो गए। मौके से छह वाहनों को जब्त किया गया। हिरासत में ली गई महिलाओं ने पूरी कहानी पुलिस को बताई।

बताया कि दोनों पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना की रहनी वाली हैं। राजगीर स्थित प्रभा निकेतन में रहती हैं। वहां सेक्स वर्कर का काम करती हूं। बताया कि प्रभा निकेतन में ऐसी कई लड़कियां रहकर यह कार्य करती है। सभी गरीब घर-परिवार से आती हैं। प्रभा निकेतन का संचालन संजीव कुमार उर्फ राहुल तथा उसकी पत्नी नेहा करती है ।