06 जनवरी : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

 

आरा प्रखंड मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन

आरा : किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने आरा प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन किसान विरोधी कृषि कानून वापस लेने की मांग, कृषि बाजार सीमित की पन:बहाली की मांग तथा आरा प्रखंड मे धान क्रय केन्द्र खोल कर MSP पर धान खरिद की गारंटी करने की मांग पर हुआ। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने किया।प्रखंड मुख्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया।

swatva

सभा को संबोधित करते हुए क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा की नरेन्द्र मोदी जी ने रेलवे, बैंक, वीमा खाद्दान, सहीत आकाश को भी कंपनी के हवाले करने के बाद भारतीय खेती किसानी को भी कंपनी के हवाले करने पर तुले है और देश का किसान इसे रोकने के लिए आंदोलनरत है। क्यामुद्दीन अंसारी नेता कहा की आरा प्रखंड मे भी धान क्रय केन्द्र खोल कर MSP पर (1868 – 1888)/ किवंटल धान खरिदने की गारंटी करे।

उन्होने कहा की हम देश मे चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते है तथा बिहार मे कृषि बाजार सीमित को पुनः बहाल करने की मांग करते है। नेता शिवप्रकाश राम ने कहा की आज नौजवानो को रोजगार नहीं मिल रहा है युवा बेरोजगार हो रहे है सरकार रोजगार नहीं दे रही है तथा हमारी खेती किसानी को नष्ट करने पर तुली है। इस प्रदर्शन में सामिल प्रमुख लोगों मे भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य गोपाल प्रसाद, क्यामुद्दीन अंसारीकौलेश चौधरी, छात्र राजद के भीम यादव, इसलाम खां, जनार्दन गोंड़,रामनिवास बिन्द , भिखारी पासवान,विजय राम,राजमोहन कुशवाहा,गणेश राम थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here