Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

बक्सर की मुख्य ख़बरें
उत्तर प्रदेश बक्सर बिहार अपडेट

15 अक्टूबर : बक्सर की मुख्या खबरें

गैंग रेप में एसपी ने किया खुलासा , बताया प्रेम प्रसंग का मामला आशिक फरार दो गिरफ्तार

बक्सर : मुरार थाना के ओझाबरांव गांव में हुई गैंग रेप की घटना प्रेम प्रपंच है। इस घटना को दूसरा रुप दिया गया है। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुई है। बुधावर को एसपी नीरज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया जिस महिला ने रेप का आरोप लगाया है। उसका किसी और के साथ प्रेम संबंध था। उसके बयान पर भोला यादव व मीना राम को नामजद आरोप बनाया गया था।

आरोपी मीना राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन, पूछताछ में पीडि़ता बार-बार बयान बदल रही थी। जिसके बाद शक हुआ तो कॉल डिटेल को खंघाला गया। जो परिणाम सामने आए। वे चौकाने वाले थे।उसका संबंध राजपुर थाना के जलिलपुर गांव के एक युवक से था। घटना के दिन इन दोनों के बीच बात हुई। एसपी ने बताया कि पीडि़त महिला को उसका पति लेने आया था। जिसकी जानकारी मीना (काल्पनिकनाम) ने अपने आशिक को फोन से दी। आशिक ने प्यार में मरने की बात करने लगा। फिर मीना ने उसके साथ जिदंगी बिताने की कसम खाई और बच्चे को साथ लेकर रहने को तैयार हो गई। कोरानसराय में मिलने बात तय हुई। उसके आशिक मुकेश (काल्पनिकनाम) अपने दोस्त रवि कुमार को लेकर दोपहर में कोरानसराय पहुंचा। वहां से वह बाइक के द्वारा सोनपा गांव अपने फुफेरी बहन के घर ले जाकर मीना को पत्नी बनाकर रख दिया।

शाम चार बजे और उसके साथ मुकेश ने संबंध बनाया और रात बारह बजे बोला कि तुम्हारे पिता की तबियत खराब तुम्हें घर छोड़ देता हूं। जिसके बाद ऑटों के माध्यम से रवि कुमार, मुकेश मीना को लेकर ओझाबरांव गांव पहुंचे घर से कुछ दुर पहले ऑटों रूक गई मुकेश,मीना व उसका मासूम बच्चा आगे गए कुछ कहा सुनी हुई। जिसमें मीना स्वयं कुदी या उसे धक्का दिया गया। यह मुकेश के गिरफ्तारी के बाद साफ होगा। बच्चे की मौत पर अभी भी सस्पेंस बरकार है। इस मामले में मुकेश के दोस्त रवि कुमार व उसके बहनोई राधेश्यााम राजभर को जेल भेज दिया है।

ऑटों चालक व बहन बनी पुलिस के लिए अहम गवाह

एसपी नीरज सिंह ने बताया कि डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। बार-बार बयान बदलने से पुलिस परेशान थी। लेकिन टेक्निकल साबूत मिलने के बाद जब पीडि़ता ने सारी बातें स्वीकार कर ली है। जिसके बाद रवि कुमार व उसके बहनोई राधेश्याम राजभर को गिरफ्तार किया गया। घटना की अहम गवाह महिला के आशिक मुकेश की बहन बनी जिसने स्वीकार किया कि वह उसे पत्नी बनाकर लाया था। जब उससे पूछा गया तो उसने कहा कि पांच साल पूर्व मंदिर में शादी की थी यह बच्चा भी मेरा है। इसके बाद मूझसे लड़ाई हुई और उसके बाद महिला को छोडऩे रात बारह बजे ऑटों से गया। जिसके बाद ऑटों चालक ने भी वह स्थल दिखाया जहां वह छोड़कर आया था। घटना में इस्तेमाल बाइक के मालिक ने भी स्वीकार किया कि वह मेरा बाइक लेकर गया था। मेरे यहां हार्वेस्टर चलाता है।

छह माह पूर्व हुई थी मुलाकात रोज छह घंटे होती थी बात

बक्सर : मुकेश पेशे से हार्वेस्टर चालक है वह ओझाबरांव गांव में गेंहू काटने आया था। उसी दौरान उसकी नजर मीना से टक्कराई और दोनों में बात होने लगी। फिर फोन नम्बर का अदान-प्रदान हुआ। कॉल डिटेल के अनुसार दोनों के बीच प्रतिदिन 4-6 घंटे बातें होती थी। मुलाकातें बढ़ी प्यार परवान चढऩे लगा उसी वक्त पूजा का पति उसे लेने आया जिसकी सूचना मुकेश को दी। उसने मरने की बात करने लगा।

बच्चे की हत्या पर सस्पेंस बरकार है: एसपी

बक्सर : एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। लेकिन हत्यारा कौन है इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। क्योंकि जबतक आशिक पकड़ा नहीं जाता तब तक यह नहीं कहा जा सकता है कि महिला को धक्का दिया है या फिर महिला प्यार में धोखा खाने के बाद स्वयं कुदी है। कुछ दिन बाद जब उसकी हालत सामान्य हो जाएगी। उसका बयान दुबारा लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी के दोस्त रवि कुमार व बहनोई राधेश्याम को जेल भेज दिया गया है।

पारिवारिक कलह में महिला सिपाही ने लगाली फांसी

बक्सर : बक्सर की महिला सिपाही ने पारिवारिक कलह में सुसाइड कर लिया। वह भभुआ में तैनात थी। वहीं पुलिस लाइन में आवास था। प्रथम तल पर अवस्थित कमरे ने में उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना मंगलवार देर शाम की है। उसका शव साड़ी के सहारे पंखे की कंडी से लटका हुआ था। मृत महिला रिभा कुमारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसौली गांव की रहने वाली थी

उसकी शादी धर्मेन्द्र कुमार के साथ हुई थी। पति सीआरपीएफ में तैनात हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात दस बजे इसकी सूचना पुलिस लाइन के अन्य सिपाहियों को मिली। उनकी सूचना पर भभुआ के एसपी दिलनवाज अहमद और सदर एसडीपीओ सुनीता कुमारी पुलिस लाइन भवन पहुंचे और घटना की तफ्तीश में जुट गए। वरीय पदाधिकारियों के अनुसार वह अपने आवास में सास व डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ रहती थी। उसका पति उडिसा में कार्यरत है।

घटना की सूचना पर महिला सिपाही के पिता पहुंचे भभुआ घटना की सूचना मिलने पर बक्सर जिले के पांडे पट्टी थाना मुफस्सिल के रहने वाले महिला सिपाही रिभा के पिता अवधेश कुमार सिंह भभुआ पहुंचे। घटना को लेकर सदर थाने में आवेदन दिया। थाने को दिए गए आवेदन में महिला के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी का पति के साथ रुपये की लेनदेन को लेकर संभावित विवाद था। पति के कहने पर सर्विस पर लोन लेकर मोटी रकम ट्रक खरीदने के लिए भसुर को दिया था। उसी की वापसी केलिए विवाद चल रहा था।

विवाहिता की हत्या ,पिता ने पांच को किया नामजद

-लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

बक्सर : बगेन थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव में महिला की हत्या कर दिए जाने की शिकायत सामने आई है। घटना घटना मंगलवार देर शाम की है। मृतका के पिता द्वारा पांच लोगों के खिलाफ दहेज व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडित पिता शिवशंकर यादव पुलिस को बताया है कि पूनम की शादी वर्ष 2017 में बराढ़ी गांव निवासी अरविंद सिंह पिता फागू सिंह के साथ हुई थी। अरविंद आर्मी में कार्यरत है। पीडित पिता के अनुसार मंगलवार की शाम एक फोन आया कि पुनम की हत्या कर घरवाले फरार हो गए हैं।

सूचना मिलते ही बेटी की ससुराल बराढ़ी पहुंचे। वहां कोई मौजूद नहीं था। जब घर के अंदर प्रवेश किया पूनम लाश पड़ी मिली। पीडि़त पिता ने इसकी सूचना बगेन गोला थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। पिता के अनुसार ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे। यही नहीं उसका फौजी पति भी अक्सर यह कहते हुए धमकाता था कि तुम सुंदर नहीं हो, तुम्हें छोड़ दूंगा। बच्चा नहीं होने को लेकर भी उसे ताने दिए जाते थे।ससुराल वालों ने ही पूनम को मार डाला। उनकी शिकायत पर पति, सास, ससुर, भसुर व उसकी पत्नी को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं सूत्रों कि माने तो पूनम ने फांसी लगा आत्महत्या की है। जब घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो वह डर के मारे भाग खड़े हुए। डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। यह हत्या है या आत्महत्या।

बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का उत्साह ही हमारी ताकत है: अश्वनी चौबे

-राजपुर विधासभा के धनसोई में हुई गठबंधन के नेताओं की बैठक

जदयू प्रत्याशी संतोष निराला को सम्मानित करते केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

बक्सर : समय कम है और अभियान बड़ा है। इस लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अहम है। यह बातें बुधवार को धनसोई की बैठक में एनडीए नेताओं ने कहीं। जदयू प्रत्याशी संतोष निराला के चुनावी अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजित हुई बैठक में सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे शामिल हुए।उन्होंने कहा बुजुर्गों का आशीर्वाद व युवाओं का उत्साह ही हमारी शक्ति है। हम इसके बल पर इस अभियान में सफलता हासिल करेंगे। बैठक में भाजपा अध्यक्ष माधुरी कुंवर, जदयू अध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता डा. विनोद यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, धनंजय त्रिगुण, सुखदेव राय आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तीन दिन से लापता किशोर का अब तक पता ,परिवार वालों को अनहोनी की आशंका

-परिजन तीन दिनों से थाने का लगा रहे हैं चक्कर, युवक का कोई सुराग नहीं

बक्सर : गोलंबर के पास विश्वामित्र कालोनी में रहने वाला युवक वीर प्रताप सिंह लापता है। घटना 12 अक्टूबर की है। सुबह चार बजे के लगभग घर से दौडऩे के लिए निकला था। आज तक वापस नहीं आया। उसके पिता अनुरंजन सिंह ने इसकी लिखित शिकायत औद्योगिक थाने को दी है। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। पिछले चार दिनों से यही स्थिति है। परिवार वालों को शक है। उसका अपहरण कर लिया गया है।19 वर्षीय वीर प्रताप का लगभग छह माह पहले मझरियां के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। घर वाले परेशान हैं। कहीं उन्हीं लोगों ने तो कुछ अनहोनी नहीं कर दी। पिता के अनुसार उसका मोबाइल फोन भी सुबह साढ़े चार बजे के बाद से बंद बता रहा है। बीए प्रथम वर्ष का छात्र अचानक लापता हो जाए। यह बात कुछ अटपटी प्रतीत हो रही है। लेकिन, घर वालों की जो हालत है। उसका वर्णन करना मुश्किल है। जवान बेटे के अचानक चले जाने के बाद सबके चेहरे पर पीड़ा झलक रही है। पूछने पर औद्योगिक थाना के थानाध्यक्ष ने कहा इसकी जांच हो रही है। पहले सिर्फ सूचना मिली थी।

चंद्रकेतु पांडे