28 जून: बक्सर की प्रमुख खबरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

सुमित कुमार व अभय बने युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य

बक्सर : भाजपा युवा मोर्चा की टीम प्रदेश में अपने संगठन को शसक्त बना रही है। इसके तहत प्रदेश कार्यकारणी में बक्सर के दो युवाओं को जगह मिली है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुमित सिंह ग्राम सुजातपुर को प्रदेश कार्य समिति में शामिल किया गया है।

swatva

सुमित के साथियों ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह को धन्यवाद दिया है। वहीं कठार पंचायत के अभय ठाकुर को भी प्रदेश कार्य समिति में जगह मिली है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत विन्ध्याचल राय व कबिंदर दूबे को धन्यवाद दिया है।

माफ हो छात्रों के रूम रेन्ट : विद्यार्थी परिषद

प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ करने का मुद्दा उठाया

बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने आज रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिला संयोजक त्रिभुवन पांडेय ने कहा सरकार छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसले लें। उनके हास्टल व रुम रेंट को माफ किया जाए। पिछले कुछ दिनों से चल रही अपनी मांग एसटेट की परीक्षा पर उन्होंने कहा कि हम शांत नहीं बैठेंगे। जब तक छात्रों और युवाओं की मांग पर विचार नहीं होता।

सरकार कोविड की आड में सबका शोषण कर रही है। हमारे आंदोलन को देखते हुए तीन माह के अंदर परीक्षा लेने की घोषणा कर दी गई है। लेकिन, वह कदाचार मुक्त होगी। उसका समय क्या होगा। यह नहीं बताया गया। वार्ता के दौरान सनी सिंह ने कहा कि दागी कंपनी बेल्ट्रान के माध्यम से निष्पक्ष परीक्षा होगी। यह संभव नहीं है। इस दौरान रविरंजन और गजेन्द्र विद्यार्थी आदि ने प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ करने का मुद्दा उठाया।

पुलिस ने राइफल किया बरामद अपराधी भागने में रहा कामयाब

बक्सर: लूट कांड में वांछित अपराधी की तलाश में ददूरा पहुंची पुलिस ने लोडेड हथियार बरामद किया। राजपुर थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कई मामलों में वांछित अपराधी पप्पू चौहान को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई । यह कार्यवाही पुलिस द्वारा रात में की गई थी। जब पुलिस उसके घर के पास पहुंची तो गली के कुत्ते भोंकने लगे। कुत्ते भोकने की आवाज के कारण अपराधी चौकन्ना हो गया ।और बिस्तर छोड़कर आनन-फानन में भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा भी किया लेकिन रात के अंधेरे में खेत के पगडंडियों के सहारे भागने में सफल रहा। जब इनके द्वारा बिस्तर की तलाशी ली गई तो उसके नीचे से लोडेड 315 बोर के देसी राइफल बरामद किया गया।

ग्रामीणों ने किया मंत्री का घेराव

बक्सर : सुबे के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शनिवार को राजपुर विधान सभा के कजरियाँ गाँव पहुंचे। मौका था, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजपुर विधानसभा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की श्राद्ध और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का।

सूचना पर मंत्री शनिवार शाम 6:00 बजे अपने लावलस्कर के साथ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय रामगृह राम के दरवाजे पर पहुंचे । वहां पहुंचकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मंत्री लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व के व्यक्ति थे।जब तक रहे कांग्रेसी बन कर रहे। इन्होंने हर समाज को जोड़ने का काम किया। वही गांव के छोटे- बड़े सभी समस्याओं को लेकर हमेशा अधिकारियों से लड़ते रहे। अंत उन्होंने कहा कि वे राजनैतिक गुरु भी थे ।

युवाओं ने किया मंत्री का घेराव

मंत्री संतोष कुमार निराला सभा से जब वापिस लौटाने लगे तो ग्रामीण युवा अपने गाँव के रास्ते को लेकर उनका घेराव किया। घेराव कर सभी ने एक स्वर में कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। ग्रामीणों का गुस्सा जायज था। आजादी के डेढ़ सौ वर्ष से उपर गए।मंत्री जी लगातार दो बार से विधायक है। लेकिन आज भी इस गांव में जाने के लिए रास्ता नहीं है । लोग कीचड़नुमे रास्ते में चलने को मजबूर हैं। इसी रास्ते की निर्माण को लेकर ग्रामीण मंत्री का घेराव किए जबकि मंत्री ने बीते अक्टूबर माह में ही गांव के रास्ते का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।

पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े मूल्य हो वापस : माले

बक्सर : माले द्वारा शनिवार को प्रतिवाद दिवस मनाया गया। चौगाई प्रखंड के मुरार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने केन्द्र सरकार से कहा। पिछले एक माह के दौरान डीजल 13 रूपये और पेट्रोल में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे किसानों की खेती का खर्च बढ़ गया है।

लॉकडाउन में पहले से लोग परेशान हैं।इससे तो परेशानी और बढ़ जाएगी। माले ने सरकार से मांग की। किसानों को साठ रुपये मूल्य पर डीजल मिलना चाहिए। प्राइवेट कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे। प्रतिवाद कार्यक्रम में प्रखंड सचिव विरेन्द्र सिंह, किसान महासभा के सचिव जगदीश प्रसाद, विरेन्द्र महतो, सत्यानारायण, भदेश्वर साह, अजय राम, अरुण महतो, राजा आदि लोगों ने भाग लिया।

छात्र ने लगा ली घर में फांसी समाहरणालय के पास की घटना

बक्सर : समाहरणालय से सटे आदर्श नगर में रहने वाले युवक ने आज रविवार की शाम फांसी लगा ली। नीरज कुमार उर्फ गोलू (20) पुत्र राजनरायण चौरसिया बीए का छात्र था। घटना वैसे वक्त में हुई जब घर में सिर्फ दो बहने ही थीं। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर आस-पास के लोग पहुंचे। नगर थाने को सूचना दी गई। सबकी सहायता से शव को नीचे उतारा गया।

पूछताछ में पता चला। उसके पिता और मां बड़े बेटे के साथ गुजरात गए हैं। बेटा वहां एयर फोर्स में नौकरी करता है। बहुत दिनों से लॉकडाउन में फंसा था। उसी को छोड़ने माता-पिता गए हैं। इधर नीरज के उपर ही परिवार की जिम्मेवारी थी। लेकिन, उसने ऐसा कदम उठा लिया कि सभी लोग दंग रह गए।

कुछ लोगों ने बताया इनका परिवार सदर प्रखंड के करहसी गांव का मूल निवासी है। उनके ही परिवार से जुड़े एक सदस्य का स्टेशन रोड में गंगा लाज है। इन सब बातों की जानकारी तो मिली। लेकिन, युवक ने ऐसा क्यूं किया। इस बारे में सभी अनजान थे।

मंटू यादव हत्याकांड का पुलिस ने दो दिन के अन्दर किया खुलासा

बक्सर: यूपी में बलिया जिला के हल्दी थाना के जवहीं गांव के रहने वाले मृतक मंटू यादव की हत्या 24 जून की रात सीने में गोलीमार कर दी गई थी। 25 जून को बिहार के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में स्थित जवहीं गांव में बक्सर-कोईलवर तटबंध के किनारे उसका शव मिला था।

पिता दरोगा यादव ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचा मुश्किल कर दिए। जिसके बाद एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई। उन्होंने इस घटना पर वर्क आउट शुरू किया तो ग्रामीण सूत्रों ने कई चैकाने वाले खुलासे किए। जिसके बाद पुलिस ने मंटू के चचेरे भाई सुनील यादव पिता भृगुनाथ यादव को हिरासत में लिए।

उसे ब्रह्मपुर थाना लाकर पूछताछ की गई तो पता कि सुनील यादव व दरोगा यादव के बीच एक नही आधा दर्जन विवाद है। उसके वावजूद शराब की तस्करी से लेकर लूट व छिनतई तक सुनील व मंटू साथ रहते थे। बक्सर-कोइलवर तटबंध पर पहुंचे जहां बात की जाल में मंटू को सुनील व अन्य लोग फंसाए रखा इधर सिंटू यादव के ममेरे भाई ने गोली मार दी। इसी बयान के साथ पुलिस ने मंटू हत्याकांड का खुलासा 48 घंटों के अंदर कर दिया। सुनील को जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने कहा कि मंटू हत्याकांड में सुनील ने जो वयान दिया है। उसके अनुसार पांच लोगों ने मिलकर साजिश के बाद हत्या की है। जिसमें कई मोस्टवांटेड़ है। हत्या के दिन सभी अपराधी एक साथ जूटे थे। गंगा तट पर काफी देर बात किए उसके बाद लूट का प्लान बनाया। परन्तु वो लूट का नही मंटू की हत्या का प्लान बनाया गया। जिससे उससे किसी तरह रात में अपने साथ में बुलाकर गोली मारनी थी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के छापामारी की जा रही है वे भी बहुत जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

बक्सर को मिले दो वेंटीलेटर, केन्द्रीय मंत्री ने दी जानकारी

पुराना अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में हुए इंस्टॉल

बक्सर: केन्द्रीय परिवार कल्याण व स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मीडिया को बताया कि बक्सर को दो वेंटीलेटर प्रदान किए गए हैं। जिसे पुराना सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इंस्टॉल किया गया है। इन मशीनों के आने से अब कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार में सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि आज शनिवार को संसदीय क्षेत्र के अधिकारियों से बात कर टिड्डीयों के खतरे के बारे में जानकारी ली गई। कृषि विभाग अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है। सांसद ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जरुरी है कि सावधानी बरती जाए। जो भी सरकार निर्देश मिल रहे हैं। उसका अनुपालन हो। जिला प्रशासन को लोग सहयोग करें। क्योंकि मौजूदा वक्त में यह बहुत जरुरी है।

बीएमपी 04 में एमपीटीसी कैंप सहित डुमरांव में सात व इटाढ़ी में छह मिले पाॅजिटिव

बक्सर: डुमरांव प्रखंड में कोरोनों पाॅजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ अन्तराल पर प्रखंड के किसी न किसी गांव में संक्रमित मिल ही जाते है। शुक्रवार को डुमरांव प्रखंड में सात, इटाढ़ी प्रखंड में छह मरीज मिले हैं।

जिसमें बीएमपी 04 के अंदर चल रहे एमपीटीसी सेंटर से दो पुलिस के जवान का कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया है। जिनकी उम्र 58 व 36 साल है। कोरानसराय गांव में पांच पाॅजिटिव मरीज मिले है। जिनकी उम्र 22, 65, 61,18 व 28 है। नए मरीजों में कुछ लोगों के परिजन पहले से पाॅजिटिव आए हैं या फिर उनके रिश्तेदार है।

इन सात पाॅजिटिव केस मिलने के बाद डुमरांव अनुमंडल प्रशासन में एकबार फिर हडकंप मच गया। सभी पाॅजिटिव आए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं इटाढ़ी प्रखंड से 6 मरीज पाॅजिटिव है।

जिसमें प्रखंड के करमी गांव निवासी 27 साल का युवक है। जबकि 38 साल का एक व्यक्ति पाॅजिटिव आया है। इसके अलावे नाथपुर 35, बकसडा 45, खनिता 35, कुकुढ़ा 37,  इटाढ़ी के 29 साल का युवक कोरोना पाॅजिटिव निकला है। इटाढ़ी प्रखंड में आए कोरोना पाॅजिटिव छह में से दो दिल्ली, 2 गुजरात, हरियाणा व  राजस्थान से चलकर लोग बक्सर आए है। जिनका टेस्ट पाॅजिटिव आया है। वहीं जिले के लिए खुशखबरी भी है।  एक साथ 49 रोगियों की छुट्टी की गई है। अब जिला प्रशासन के अनुसार जिले में 32 लोग पाॅजिटिव मरीज बचे है। जिनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

किसान मोर्चा ने वर्चुअल रैली के लिए आयोजित किया कार्यक्रम

बक्सर: भारतीय जनता पार्टी किसानमोर्चा बक्सर ने शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर वर्चुअल रैली को सफल बनाने का प्रयास किया। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में बाइपास रोड बक्सर के एक सभागार में कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। जिसमें किसानमोर्चा के रंजन तिवारी(प्रदेश महामंत्री), विंध्याचल पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुशील कुमार राय (प्रदेश प्रवक्ता), मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रैली के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल एवं बक्सर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे थे।

इस कार्यक्रम में किसानमोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिसमें जिला महामंत्री रोहित ओझा, लक्ष्मण पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, धनंजय राय, उमाकांत पाण्डेय, आशानंद सिंह, सुनील राम, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, दीपक कुमार दुबे, अशोक कुशवाहा, शैलेन्द्र राय, मनोज राय, सुनील पाठक, विकास कायस्थ, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती चतुर्वेदी, तेज प्रताप सिंह विधि प्रकोष्ठ इत्यादि कार्यकर्ताओं द्वारा इस वर्चुअल रैली को देखा गया।

गांजा के साथ तरस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बक्सर: शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे डुमरांव पुलिस ने छापे मारी कर गांजा के साथ तरस्कर को गिरफ्तार किया है। जब गुप्त सूचना के आधार पर कोरानसराय पुलिस ने स्थानीय गांव से एक तस्कर को पकड़ा जिसके पास दो किलो गंजा बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों कि मानें तो कोरानसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव में एक पुराना तस्कर के घर भारी मात्रा में गंजा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। अपने सूत्रों को लगाया तो पता चला कि कोरानसराय उत्तर टोला में एक-दो दिन पहले ही तस्कर गंजा कि पुडिया बना बचेते देखा गया।

जिसके बाद पुलिस ने उसके घर छापेमारी कर दी। जहां तस्कर को पुलिस पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस ने घर का सर्च अभियान चलाया जिसमें एक जगह बोरी में छिपाकर रखा गया था। उसे थाना लाया जब उसका नाप-तौल किया गया तो वह गंजा का पैकेट दो किलों का था।

डुमरांव एसडीपीओ के के सिंह ने कहा कि थानाध्यक्ष राजन मालवीय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां से जगनरायण महतो उर्फ लुलुन लगभग दो किलों गंजा के साथ पकड़ा गया। हलांकि पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे है। केवल यही कह रहे है कि पुराना तस्कर है पुलिस पूछताछ कर रही है।

चन्द्रकेतु पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here