‘गुजरात में बिहारियों पर हमले के लिए कांग्रेस दोषी’

0

छपरा : ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ के जिला कोर कमेटी की बैठक आज उत्तरी गांधी मैदान, सिवान स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष परमेश्वर साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से गुजरात में कांग्रेस के नेताओं द्वारा बिहार और यूपी के लोगों पर किये जा रहे हमले की कड़ी भर्त्सना करते हुये मिशन मोदी सिवान के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने के लिये कांग्रेस के लोग देश में अशांति और उपद्रव फैलाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इटली की एक विदेशी औरत भारत में रह सकती है, राजनीति कर सकती है पर अपने ही देश के लोग अपने देश में नहीं रह सकते। कांग्रेस के लोग हमेशा भाषा, क्षेत्र और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाते रहे हैं। लेकिन जनता उनके बुरे इरादों को जान चुकी है और उनको जवाब जनता ही देगी। ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ के राष्ट्रीय सचिव ललन राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनी छवि से घबराई कांग्रेस विदेशी शक्तियों से मिल देश के सौहार्द को बिगाड़ कर सरकार को बदनाम करना चाहती है। बिहार के लोग इन बेशर्म कांग्रेसियों और उनके सहयोगियों को अवश्य ही सबक सिखायेंगे। उन्होंने गुजरात की भाजपा सरकार को अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई कर समाज में सौहार्द निर्माण के लिये किये जा रहे प्रयास की प्रसंशा की। मिशन मोदी अगेन पीएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह ने कहा कि समाज और देश के दुश्मन इन कांग्रेसियों ने कभी भी घुसपैठी बंगलादेशियों और रोहिंग्या लोगों पर हमला नहीं किया। उल्टे ये कांग्रेसी लोग रोहिंग्या घुसपैठियों और बंगलादेशी घुसपैठियों की वकालत करते रहे हैं। ये कभी महाराष्ट्र में, कभी गुजरात में, कभी दिल्ली तो कभी पंजाब में अपने ही बिहार और यूपी के लोगों के विरुद्ध आग उगलते रहे हैं। भाषा और क्षेत्र के नाम पर लोगों को लड़ाने का इनका काला इतिहास कौन नहीं जानता! इंदिरा गांधी की हत्या के बाद इन्होंने हमारे सिख भाईयों के उपर हमले, लूटपाट और उनका बड़े पैमाने पर नरसंहार किया उसके बाद ये चुनाव भी जीत गये। वैसे ही किसी बच्ची के साथ कोई घृणित अपराध हुआ तो इस घटना की आड़ में इन कांग्रेसियों ने बिहार और यूपी के लोगों पर हमला कर, उन्हें धमका और बुरी तरह से आतंकित कर गुजरात छोड़ने का अल्टीमेटम दिया जिसके कारण बिहार और यूपी के लोग वहाँ से पलायन करने को मजबूर हुए। लेकिन कांग्रेस की देश में अस्थिरता और अशांति फैलाने का ये षड्यंत्र कभी सफल नहीं होगा। बिहार और यूपी के ये प्रताड़ित लोग इन कांग्रेसियों से बिहार और यूपी में वैसा ही बर्ताव करेंगे जैसा बर्ताव गुजरात में कांग्रेस के नेताओं ने उनके साथ किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनोज पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय ने भी गुजरात में कांग्रेस के अल्पेश ठाकोर और उनकी ठाकोर सेना द्वारा बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here