गोलीबारी में महिला समेत दो की मौत

0

नवादा : बिहार में नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के लेदहा खैरा गांव में हुई गोलीबारी की घटना में अनुसूचित जाति की एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण सिंचाई विवाद बताया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि अनुसूचित जाति के लोग अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। पानी की कमी के कारण यादव समुदाय के लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसी क्रम में आक्रोशित यादव समुदाय के लोगों ने गोली चला दी जिसमें दो महिलाओं लालो देवी व इन्दु देवी के साथ प्रभु राजवंशी जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में पहले लालो देवी फिर दूसरी महिला की मौत हो गयी।
मौके पर गांव में तनाव को देखते हुए दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। जख्मी के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

swatva

दूसरी ओर नरहट प्रखंड क्षेत्र के राजाबिगहा गांव में अनुसूचित जाति व भूमिहारों के बीच हुई मारपीट की घटना में कई के जख्मी होने की सूचना है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here