घर में रखा सिलेंडर फटने दो बहनें झुलसीं

0

छपरा : सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगाईडिह गांव में गैस सिलेंडर फटने से दो महिलाएं झुलस गईं। दोनों का ईलाज छपरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में विश्वनाथ प्रसाद की 30 वर्षीया पुत्री डोली कुमारी और उसकी बहन पम्मी कुमारी शामिल हैं। दोनों बहनें अपने भाई राजकुमार के यहां रह रही थी। शाम को यह दोनों अपने घर में दीया जलाने गईं थीं जिसके बाद यह हादसा हो गया। भाई राजकुमार बताते हैं कि घर में कोई नहीं था। दोनों बहनें घर में अकेली थीं। अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिली जिसके चपेट में आने से दोनों बहनें घायल हो गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here