गया रेलवे स्टेशन पर नये ओवरब्रिज निर्माण की स्वकृति

0

गया : पूर्व मध्य रेलवे के पं दिनदयाल उपाध्याय रेलवे डिवीजन में पूर्व मध्य रेल पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई जिसमें गया सांसद हरी मांझी ने गया रेलवे स्टेशन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। जानकारी दी गयी कि रेलवे मंत्रालय ने गया स्टेशन के विकास के लिए 128.36 करोड़, रेल लाइन विस्तार के लिए 12510.28 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें नया प्लेटफार्म और नया ओवरब्रिज का निर्माण, नया वाशिंग पीट, नया फुटओवर ब्रिज, डीलक्स शौचालय, डेल्हा छोर पर सेकंड इंट्री, दिव्यांगजनों के लिए शोचालय आदि का निर्माण किया जाएगा और रेलवे लाइन का विस्तार किया जाएगा जो बोधगया होकर चतरा होते हुए नटेशर जाएगा और एक दूसरी लाइन गया से डाल्टनगंज भाया रफिगंज होते हुए जाएगा। इसके लिए गया सांसद हरी मांझी ने भारत सरकार के केन्द्रीय रेल मंत्री पियुष गोयल जी का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here