गया में पत्रकारिता की चुनौतियों पर गोष्ठी का आयोजन

0

गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आज गया समाहरणालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर ‘डिजिटल युग में पत्रकारिता, आचारनीति और चुनौतियां’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, किशोरी चौधरी, एएनआई के संवाददाता श्रीकांत, आज दैनिक समाचार के ब्यूरो चीफ अक्षय कुमार, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख गोपाल प्रसाद सिन्हा, उप निदेशक,जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे। जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में मीडिया के लिए तकनीक सबसे बड़ी चुनौती बन गई है जिसके कारण खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन आवश्यकता है इसे कैसे चेक एंड बैलेंस किया जा सके एवम उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं के लिए,चाहे वह कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका हो, सभी के लिए जवाबदेही निर्धारित है उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और यह यहाँ की मीडिया की वजह से है और उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है और जिस तरह से जिला प्रशासन की अपनी सीमाएं हैं उसी तरह मीडिया की भी अपनी सीमाएं हैं मीडिया को यह सुनिश्चित करना है कि उसे जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे अच्छी तरह समझे और मीडिया के समक्ष समय समय पर चुनौतियां आती रही हैं, चाहे वह तकनीक के रूप में हों और पारदर्शिता या आर्थिक बल के रूप में हों। मीडिया ने सभी चुनौतियों का सामना किया है और वह परिपक्व होकर उभर कर आया है। समाचार संप्रेषण में जल्दीबाजी होने के कारण कई बार गलत खबर भी लोगों तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि आज भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उतना ही महत्व है। आज भी जब वे सुबह उठते हैं तो सबसे पहले अखबार पढ़ते हैं और दिन में दो चार बार न्यूज़ चैनल भी देखते हैं।मीडिया पर विश्वसनीयता को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। मीडिया को किसी भी घटना को उसके संपूर्ण परिवेश में देखकर समाचार के रूप में संप्रेषित करने की जरूरत है। कार्यक्रम का समापन जिला पदाधिकारी द्वारा गोष्ठी में की गई चर्चा के निष्कर्ष के साथ की गई और इस अवसर पर गया के सभी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here