गया डीएम ने शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

0

गया : गया के डीएम अभिषेक सिंह ने अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई में कमी पायी गयी। उन्होंने उपाधीक्षक को साफ सफाई की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सतरंगी चादर संबंधित सूचना भी प्रदर्शित नहीं पायी गयी। मालूम हो कि सप्ताह के सातों दिन अलग—अलग रंग के चादर मरीजों के बेड पर बिछाने का चार्ट निर्धारित है। इसकी सूचना भी प्रदर्शित की जानी है। यही नहीं अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का ड्यूटी चार्ट भी प्रदर्शित नहीं पाया गया और दवा वितरण कक्ष बंद पाया गया। फार्मासिस्ट अरुण कुमार अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी को सिंह से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया और अस्पताल परिसर में एंबुलेंस खराब पड़ा हुआ पाया। जिलाधिकारी ने इसे अविलंब ठीक करवाने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here