गरीब रथ ने मारी ट्रॉली में टक्कर, बाल-बाल बचे मजदूर  

0

पूर्वी चंपारण: मुज़फ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के मेहसी रेलवे स्टेशन  गुमटी संख्या 132 सी के पास सुलसाबाद गांव के समीप रेल लाइन ट्रॉली की टक्कर गरीब रथ (12211) से हो गई। इस दुर्घटना के कारण ट्रॉली ट्रेन में फंस कर करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते चली गयी। वहीं ट्रॉली को ले जा रहे चार मजदूर बाल बाल बचे। घटना शुक्रवार को 4:00  बजे की है। मौके पर उपस्थित पीडब्लूआइ सुभाष सिंह व ट्रेन चालक ने इंजिन में फसे ट्रॉली को बाहर निकला। हालांकि ट्रेन इंजन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस संबंध में पीडब्ल्यूआइ सुभाष सिंह ने बताया कि ट्रेन आने की सूचना नही थी। हल्का ढुलाई का कार्य चल रहा था। लाइट इंजन स्टेशन पर लगी थी। मजदूर समझे कि वह खुलेगी तो हटा लेंगे। तभी तेज गति से गरीबरथ आ गई। मजदूर ट्रॉली हटाते तब तक टक्कर हो गयी। स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने कॉशन के लिए सूचना नहीं दी थी। कार्य की सूचना देनी चाहिये थी।

(राजन दत्त द्विवेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here