दुर्व्यवस्था का शिकार हुआ राजकिय मध्य विधालय मड़वा

0
representative image

नवादा: पकरीबरांवा राजकीय मध्य विधालय मड़वा में शिक्षा का घोर अभाव है। जिसके कारण शिक्षा का स्तर गिरते जा रहा है। यहाँ संसाधन और शिक्षा का घोर अभाव है। जिसके कारण निजी विद्यालयों की चांदी है। शिक्षक अपना कोरम पूरा करने आते है और पठन-पाठन पर कम ध्यान देते हैं। विद्यालय में कुल 569 छात्र-छात्राएं नामंकित है। इतने बच्चों के लिये कुल 8 शिक्षक-शिक्षिकायें पदस्थापित है। विद्यालय में अष्टम तक कि पढ़ाई के लिये मात्र 50-60 बेंच-टेबल ही हैं। शेष बच्चे जमीन पर ही बैठकर अपनी पढ़ाई करते हैं। खेल सामग्रियों की भी कमी है। पीने का पानी का भी अभाव है तीन में से मात्र एक ही चापाकल चालू स्थिति में है। विद्यालय में शिक्षा का घोर अभाव है।

swatva

विद्यालय में जंहा 569 बच्चों पर 8 शिक्षक  हैं। जिसमे एक प्रधानाध्यापक बीआरसी, बैंक दौड़ते रहते है तो दूसरा एक सहायक शिक्षक बीएलओ हैं। बच्चे अपने प्रधानाध्यापक के नाम भी नहीं बता पते है। विद्यालय में भवन की स्थिति रखरखाव न होने के कारन दयनीय है। विद्यालय के कई कमरों  के ताले तक नही खुलते। गंदगियों का अम्बरा है। विद्यालय के कमरे में कचड़े भरे पड़े हैं। विधालय में पानी और शौचालय की कमी है। जिसके कारण बच्चो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय में शिक्षकों की काफी कमी है। जिसके कारण एक साथ कई क्लास लेने पड़ते हैं। विधालय नियमित खुलती है परन्तु पढ़ाई कम होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here