डॉक्टर विद्या भूषण श्रीवास्तव बने पत्रकार संघ के अध्यक्ष

0

छपरा : सारण जिला पत्रकार संघ का चुनाव रामकृष्ण आश्रम में सुबह संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया आरंभ होने के बाद कई सत्र चले जिसमें पत्रकार हित की बात की गई। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एसके वर्मा और चुनाव अधिकारी श्रीराम तिवारी, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार तथा नदीम अहमद ने अपने सहयोगियों के साथ चुनाव प्रक्रिया को आरंभ से लेकर मतगणना होने तक संभाले रखा। चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार सिंह को 24 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉक्टर विद्या भूषण श्रीवास्तव को 117 वोट मिले। डॉक्टर विद्या भूषण श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद के लिए सोनू कुमार यादव और जाकिर अली के बीच कांटे की टक्कर देखी गयी।

सोनू कुमार यादव को 69 वोट मिले जबकि जाकिर को 72 वोट मिलने से तीन मत से महासचिव के लिए जाकिर अली विजयी घोषित हुए। संगठन सचिव पद के लिए मनोकामना सीन और डॉक्टर बसंत सिंह के बीच टक्कर में डॉ बसंत सिंह को 74 वोट मिले जबकि मनोकामना सीन को 67 वोट मिले। 7 वोट से डॉक्टर बसंत सिंह विजयी घोषित हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रशस्ति पत्र देकर पत्रकार संघ की गरिमा को बनाए रखने तथा पत्रकार हित के कार्यों में लगे रहने की बात कही। नदीम अहमद ने इस चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी पदाधिकारियों को, मतदाताओं को तथा खासकर राम कृष्ण आश्रम के स्वामी अतिदेव आनंद महाराज जी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here