घटा नहीं, धीरे-धीरे शहर में पहुंच गया बाढ़ का पानी

नाथ मंदिर के पास गंगा का नजारा

-मेन रोड, शांति नगर, कोइरपुरवा इलाके की गलियां जलमग्न

बक्सर: पिछले छह दिन से गंगा खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। उनके पानी में आज शुक्रवार को भी गिरावट नहीं देखी गई। हालांकि बढऩे की रफ्तार रोज धीमी हो रही है। आज अपराह्न चार बजे तक गंगा का जलस्तर 61.17 मीटर दर्ज किया गया। अर्थात पिछले चौबीस घंटे में पानी बढ़ा है। गुरुवार को जो सूचना प्रयागराज से मिली थी। उसके अनुसार पानी घट रहा था। उसका असर चौबीस घंटे बाद अपने यहां दिखने लगता है। लेकिन, शुक्रवार की शाम तक ऐसा नहीं देखा गया।

swatva
सत्यदेव गंज मोहल्ले में घुसा पानी

पानी नाथ मंदिर के तट को भी छूने लगा है। गंगा में बढ़े दबाव के कारण बड़ी नहर भी लबालब दिख रही है। जिसके करण धोबी घाट व शांति नगर मुहल्ले में भी परेशानी देखी गई। गुरुवार को ही चौसा-कोचस मार्ग पर पानी चढ़ गया था। यही हाल ठोरा व धार्मवती के किनारे बसे गांवों का भी है। शनिवार की सुबह क्या खबर लेकर आती है। वैसे जाता जानकारी के अनुसार छह घंटे में एक सेंटी मीटर पानी पढ़ रहा है। कोइलवर तटबंध से नीचे बसे सभी गांव अब पानी से घिर गए हैं। लेकिन, उम्मीद है कि हालात सुबह तक सुधरेंगे।

बक्सर से अविनाश उपाध्याय की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here