साइबर क्राइम : छपरा के युवक को गिरफ्तार कर केरल ले गयी पुलिस

0

छपरा : सारण नगर थाना क्षेत्र के दहियावां मोहल्ले से एक युवक को साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट वारंट मांगा गया। गिरफ्तार युवक दहियावां टोला निवासी सनी बताया जाता है। न्यायालय से अनुमति के बाद सनी को केरल पुलिस अपने साथ ले कर चली गई। बताया जाता है कि युवक पर साइबर क्राइम के जरिए लाखों की हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले को लेकर केरल पुलिस के तीन सदस्यीय दल ने सनी की गिरफ्तारी को लेकर कई जगहों पर छापेमारी की। वहीं अंत में स्थानीय थाना के सहयोग से पुलिस ने सनी को गिरफ्तार किया तथा कानूनी प्रक्रिया के बाद अपने साथ ले कर केरल चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here