सीएम ने गया में कन्वेंशन सेंटर की रखी आधारशीला

0

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बोधगया में महाबोधि कन्वेंशन केंद्र के कार्यारंभ की शुरुआत की। इसके निर्माण में करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत आएगी जिसमें 98 करोड़ केंद्र सरकार तथा शेष राशि राज्य सरकार खर्च करेगी। निमार्ण कार्य 18 माह में पूरा हो जाएगा। कन्वेंशन सेंटर में 2000 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। एक अत्याधुनिक आॅडिटोरियम भी यहां बनेगा जिसमें करीब 500 लोग बैठ सकेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बीटीएमसी सभागार में बैठक भी की। गया पुलिस द्वारा सीएम को गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सबों के लिए खुशी का दिन है। बोधगया एक विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसके विकास के लिए हमें आगे आना होगा। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री समेत कई पदाधिकारी व राज्य सरकार के अन्य मंत्री मौजूद थे।

(अखिलेश कुमार)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here