चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की भूख हड़ताल, ज्ञापन सौंपा

0

छपरा : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सारण प्रमंडल इकाई ने अपनी मांगों को लेकर सामूहिक भूख हड़ताल रखी तथा अपने मांग पत्र को प्रमंडलीय आयुक्त के माध्यम से सरकार को सौंपा। इसमें अनुरोध किया गया कि आशा फैसिलिटेटर के कोड की गड़बड़ी का कारण बताएं तथा प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान कराया जाए। कटौती करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। पूर्व की भांति आशा को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान जारी रखा जाए। आशा फैसिलिटेटर को न्यूनतम वेतनमान 18000 किया जाए। बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान कैंप लगाकर अविलंब किया जाए। अपनी इन मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने प्रमंडल मुख्यालय कार्यालय के बाहर हड़ताल रखी। उन लोगों का कहना था कि पूर्व में भी हम लोग सरकार के सामने अपनी मांगों को रखे थे जिसमें मानदेय राशि का भुगतान सुनिश्चित करने व इसे मासिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ने को कहा गया था। एएनएम की तर्ज पर आशा कार्यकर्ताओं का नियमित कार्य सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सुनिश्चित करने आदि मांगे पूर्व की मांगें हैं। इस अवसर पर प्रमंडल के तीनों जिले से आए हुए आशा कार्यकर्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव, प्रमंडलीय मंत्री दीनानाथ शर्मा, प्रमंडलीय मंत्री महासंघ उपेंद्र पांडे, प्रमंडलीय मंत्री आशा कांति कुमारी सिंह, मोती राज, शारदा सिंह, रेखा देवी, बबीता देवी, कृष्णा देवी, उमा देवी, मन मन देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, संध्या श्रीवास्तव, शोभा देवी, रिंकी देवी, माया देवी, मंजू देवी, वैजयंती देवी, सुनीता देवी, सीता कुमारी, रेखा कुमारी, उषा देवी, ममता देवी, इंदु देवी, कलावती देवी, नीतू देवी, शोभा देवी, गंगा देवी, ललिता देवी, सविता देवी, जीरा देवी, गंगा देवी, लालवती देवी, मंजू देवी, नयनतारा देवी, सीता देवी, कुची देवी सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here