मुख्य न्यायाधीश पहुंचे डुमरांव

लाल टाई मे मुख्य न्यायाधीश संजय करोल

-कृषि कालेज परिसर में  दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
बक्सर : बिहार के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल रविवार को डुमरांव पहुंचे। दोपहर बाद ट्रेन से स्टेशन पर उतरे। फिर अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद वे बिहारी जी मंदिर एवं डुमरेजनी मंदिर को देखने गए। सूत्रों की माने तो वे ब्रह्मेश्वर धाम ब्रह्मपुर भी जाएंगे। छुट्टी का दिन होने के कारण वे अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर हैं। हालांकि उन्हें नियम के अनुरुप गार्ड ऑफ ऑनर कृषि  काॅलेेेज परिसर में दिया गया।

इसके लिए पूर्व से जिला पुलिस के जवान मुस्तैद  थे। जिलाधिकारी अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह भी वहां पहुंचे थे। उन्होंने कुछ गुफ्तगू की फिर मुख्यालय वापस लौट गए। क्योंकि मुख्य न्यायाधीश अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर हैं। लेकिन, जिले में उनकी मौजुदगी होने के कारण पुरा प्रशासनिक महकमा एलर्ट मोड पर है। वे कब और किधर जाएंगे। इसका संशय बना हुआ है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here