छेड़खानी से भड़के लोगों ने वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ को किया जाम

0

नवादा : नवादा के पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय बाजार में आक्रोशित लोगों ने देवी मंदिर के समीप छेड़खानी को लेकर वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पास के मोहल्ले की एक युवती सड़क से गुजर रही थी। इसी दरम्यान मुख्य बाजार से लौट रहे दोपहिया वाहन पर सवार एक युवक ने लड़की को धक्का मार दिया। लोगों का मानना था कि बाइक सवार ने लड़की के साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया। और तो और आक्रोशित लोगों ने इस दौरान जमुई जिले के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय जमुई की बस जिस पर सवार होकर मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना पर बच्चे निकले थे, उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन के शीशे तोड़ डाले गए। अचानक हुए हमले को देख बस पर सवार छात्राएं चीखने लगीं तब जाकर लोग बस को छोड़ अपना गुस्सा सड़क पर उतारने लगे। आने जाने वाले राहगीरों को भी शिकार बनाया गया।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर आवागमन बहाल कराया और उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि छेड़खानी करने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है जल्द ही पहचान होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here