चार बच्चों की मां बस चालक के साथ फरार

0

नवादा : नवादा में अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कझिया गांव की चार बच्चों की मां अपने तीन बच्चों के साथ एक बस चालक के साथ फरार हो गयी। इस बाबत महिला के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
आरोप है कि कुछ दिन पूर्व अपने गांव के अन्य लोगों के साथ एक मुंडन संस्कार में भाग लेने वह झारखंड में रजरप्पा शक्तिपीठ गयी थी। इस क्रम में सिरदला प्रखंड क्षेत्र के चैली चपरी गांव निवासी बस चालक रामविलास पासवान से उसने शारीरिक संबंध कायम कर लिया। इसके बाद ड्राइवर का कझिया आना—जाना आरंभ हो गया।
9 दिसम्बर को वह उक्त महिला को उसके बच्चे के साथ लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन व दोनों से वापस लौटने का अनुरोध करने के बावजूद वे लौटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद महिला के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष राम लक्ष्मण प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here