छपरा में पार्षदों ने मुख्य पार्षद के खिलाफ खोला मोर्चा

0

छपरा : सारण नगर निगम क्षेत्र में एनजीओ द्वारा डोर टू डोर कूड़ा संग्रह नहीं किए जाने से मुख्य मार्ग की सफाई तथा निगम के संसाधनों का दुरुपयोग रोकने, नाला उड़ाही तथा सफाई एवं जन समस्याओं के निदान हेतु पार्षदों ने मुख्य पार्षद के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नगर पालिका चौक पर दर्जनों मांगों के साथ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। इसमें कहा गया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाव का काम 12 महीने से बंद है जिसका वार्षिक बजट दो करोड़ 50 लाख रुपए का है। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत नए राशन कार्ड बनवाने को लेकर वृद्धा पेंशन जैसे योजनाओं को सही लोगों को योजना का लाभ मिले। नगर आयुक्त द्वारा शहरी क्षेत्र में दाखिल खारिज लगभग बंद कर दिया गया। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में काफी धांधली है तथा नाजायज वसूली होती है। ट्रेड लाइसेंस देने में धांधली और भ्रष्टाचार जैसे लगभग 20 मुद्दे को लेकर दर्जनों वार्ड पार्षदों ने धरना दिया। इसमें सियाराम सीन विजय कुमार रामाकांत सिंह शंभू बैठा मुन्ना अंसारी योगेंद्र भगत भोला राय अनिल कुमार बैठा मीना सरोज जैसे वार्ड पार्षदों ने दिन भर धरना के बाद प्रमंडलीय कमिश्नर तथा नगर निगम विभाग के प्रधान सचिव को एक ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here