Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

बिहार अपडेट संस्कृति

आज से प्रारंभ होगी बक्सर की ऐतिहासिक रामलीला

बक्सर। किला मैदान में होने वाली बक्सर की ऐतिहासिक रामलीला आज शनिवार से प्रारंभ होगी। प्रत्येक वर्ष ज्युतिया पर्व से इसका श्रीगणेश होता है। यह परंपरा सौ वर्ष से भी पुरानी है। इसे विजयादशमी उत्सव के नाम से भी लोग जानते हैं।

इक्कीस दिनों तक चलने वाली रामलीला का समापन दुर्गा पूजा के उपरांत भरत मिलाप के साथ होता है। रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष वृंदावन की टीम यहां आ रही है। इनके मुताबिक सुबह नौ से दोपहर बारह बजे तक कृष्ण लीला व सायं सात बजे से रात दस बजे तक रामलीला का मंचन होगा।