बक्सर में बहू ने कराई ससुर की हत्या, गिरफ्तार

0

बक्सर : रामसनेही सिंह यादव की हत्या कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है, वृद्ध की हत्या में उसकी ही बहू की संलिप्तता सामने आयी है। पूछताछ में आरोपी सुनिता देवी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम गठन किया गया था। पुलिस एक-एक बिंदुओं पर अनुसंधान के बाद हत्या में शामिल जालिम सिंह की पत्नी सुनिता देवी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के क्रम में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। उसने पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर अन्य सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। एसपी ने यह भी बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की रही है।

swatva

ईंट-पत्थर से कुचलकर की थी हत्या

राजपुर थाना अंतर्गत सिकरौल गांव में राम सनेही उर्फ (स्नेही) यादव की हत्या 10 मार्च की रात गांव से बाहर अपने खेत की रखवाली करने के लिए बोरिंग पर सो रहे थे। उसी रात अज्ञात अपराधियों ने उनकी ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। किसने और क्यूं की। यह मामला बड़ा ही पेचीदा था। इसका पता लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही थी। 11मार्च (बुधवार )की सुबह जैसे की हत्या की बात सामने आई। पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे। कुछ घंटे के अंदर कप्तान यूएन वर्मा भी वहां गए।

उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। लोगों से पूछताछ की। लेकिन, कोई ऐसा पुख्ता प्रमाण नहीं मिला। जिससे यह कहा जा सके कि हत्या किसने की है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी वहां भेजा गया था। खोजी कुत्ता भी हत्यारों का पता नहीं लगा पाया था । लेकिन पुलिस तो पुलिस है। चार महीने के बाद थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा ने सहायक अवर निरीक्षक अरविंद यादव महिला सिपाही खुशबू कुमारी और अपने अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर अंजाम तक पहुंचने के बाद छापेमारी कर रविवार को आरोपी सुनीता देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे आज सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

चन्द्रकेतु पाण्डेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here